{"_id":"653e06170a0188f4c3088993","slug":"want-to-take-delivery-of-your-car-during-the-festive-season-then-keep-these-useful-things-in-mind-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: फेस्टिव सीजन में लेनी है कार की डिलीवरी, तो शोरूम पर ध्यान रखें ये काम की बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: फेस्टिव सीजन में लेनी है कार की डिलीवरी, तो शोरूम पर ध्यान रखें ये काम की बातें
Mon, 30 Oct 2023 08:42 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 30 Oct 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोग नई कार को घर लाने की खुशी में शोरूम पर कुछ गलतियां कर देते हैं। जिसका नुकसान आपको बाद में हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी फेस्टिव सीजन के दौरान कार की डिलीवरी लेने शोरूम जा रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्या है पीडीआई
प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन को पीडीआई कहा जाता है। इसका मतलब नई कार की डिलीवरी लेने से पहले कार को अच्छे से देखना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में आपको कार की हर जरूरी चीज को देख लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आप तक कार पहुंचने से पहले कई चरणों से निकलती है। फैक्ट्री में बनने के बाद से लेकर शोरूम में आपके सामने आने तक कार को लोड-अनलोड किया जाता है। इस प्रक्रिया में कुछ कारों में हल्के निशान आ जाते हैं। अगर एक बार ऐसी कार की डिलीवरी हो जाए तो फिर बाद में सिर्फ ग्राहक को ही परेशानी होती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
ऐसे करें पीडीआईृ
जब भी नई कार लेने शोरूम पर जाएं। कार के सभी कागजों पर साइन करने से पहले आप डीलर से कार की पीडीआई करवाने के लिए कहें। इस दौरान आप शोरूम के किसी व्यक्ति के सामने कार को बारीकी से देखें। अगर आपको इस दौरान कार के बाहरी हिस्से में किसी भी तरह का कोई डेंट, खरोंच जैसी कोई भी परेशानी नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी दें। कार के दोनों बंपर, किनारे आदि पर भी खास ध्यान दें।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
टायर पर भी दें ध्यान
एक बार पेंट जॉब देखने के बाद आपको कार के टायर पर भी ध्यान देना चाहिए। ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि कई कारें डीलरशिप के स्टॉकयार्ड में लंबे समय तक खड़ी रहती हैं। हर मौसम की मार झेलती हैं। कई बार कार के टायर में कट लग जाते हैं या फिर कोई अन्य परेशानी आ सकती है। इसके अलावा कार के सभी टायर देखें कि वो एक ही कंपनी के हों और एक ही तरह के हों। कुछ भी अलग लगे तो तुरंत डीलरशिप को जानकारी दें।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
इंजन को भी करें चेक
ये हिस्सा कार में सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए कभी-भी नई कार लेने से पहले इंजन पर भी नजर डालना बेहतर होता है। बोनट को अच्छे से खोल और बंद करके देखें। इसके अलावा कार को स्टार्ट करके भी चेक करें। अगर कहीं से कोई आवाज आ रही है तो इसकी जानकारी भी डीलरशिप को दें। इसके अलावा कार के इंजन के पास इंजन ऑयल, कूलेंट, ब्रेक ऑयल आदि को भी चेक करें।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज