फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Volvo XC40 Recharge Facelift 2022 Volvo C40 Recharge Volvo officially unveils updated XC40 recharge all-electric SUV introduces new single-motor variant of C40 recharge

EV: वोल्वो ने पेश किया XC40 Recharge फेसलिफ्ट और सिंगल-मोटर C40 Recharge, जानें डिटेल्स

Mon, 07 Mar 2022 10:53 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 10:53 AM IST
सार

स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo (वोल्वो) ने आधिकारिक तौर पर अपडेटेड XC40 Recharge ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। साथ ही लग्जरी कार ब्रांड ने C40 Recharge के नए सिंगल-मोटर वैरिएंट का भी एलान किया है।

विज्ञापन
Volvo XC40 Recharge Facelift 2022 Volvo C40 Recharge Volvo officially unveils updated XC40 recharge all-electric SUV introduces new single-motor variant of C40 recharge
Volvo XC40 Recharge Facelift - फोटो : Volvo

विस्तार

स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo (वोल्वो) ने आधिकारिक तौर पर अपडेटेड XC40 Recharge ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। साथ ही लग्जरी कार ब्रांड ने C40 Recharge के नए सिंगल-मोटर वैरिएंट का भी एलान किया है। XC40 Recharge Facelift आउटगोइंग मॉडल की तुलना में एक्सटीरियर और केबिन के अंदर कई अपडेट के साथ आता है। वोल्वो XC40 Recharge फेसलिफ्ट मॉडल की C40 Recharge के साथ ज्यादा समानता दिखती है।
विज्ञापन


कार के डिजाइन की बात करें तो, इसमें थोर के हैमर पैटर्न के साथ पिक्सेल एलईडी लाइटिंग टेक्नोलॉजी, फ्रेमलेस ग्रिल के बजाय एक बॉडी पैनल, एक नए फ्रंट बंपर के साथ नए हेडलैंप मिलते हैं। एलईडी हेडलाइट टेक्नोलॉजी का दावा है कि यह सामने से आ रही ट्रैफिक के लिए ऑटोमैटिक रूप से अनुकूल है। यह अन्य ड्राइवरों की आंकों को चुंधियाए बिना सड़क को रोशन कर देती है। 
विज्ञापन

Volvo XC40 Recharge Facelift 2022 Volvo C40 Recharge Volvo officially unveils updated XC40 recharge all-electric SUV introduces new single-motor variant of C40 recharge
Volvo XC40 Recharge Facelift - फोटो : Volvo
नई Volvo XC40 Recharge नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस, नए व्हील रिम्स और प्रीमियम लेदर-फ्री अपहोल्स्ट्री के साथ आती है। वोल्वो का दावा है कि XC40 रिचार्ज फेसलिफ्ट ग्राहकों को पर्सोनलाइजेशन के ज्यादा मौके देती है। 

वाहन निर्माता ने कहा कि जैसे-जैसे वह एक फुल इलेक्ट्रिक कंपनी बनने की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसकी डिजाइन लैंग्वेज भी उसी रास्ते पर चल रही है। वोल्वो ने यह भी कहा कि फुल इलेक्ट्रिक XC40 को नयापन देने के साथ ही, यह डिजाइन को विकसित करना जारी रखती है। नया मॉडल एक स्लीक फ्रंट फेस और एक पहले से भी ज्यादा इंटीग्रेटेड ग्रिल के साथ आती है। 

Volvo XC40 Recharge Facelift 2022 Volvo C40 Recharge Volvo officially unveils updated XC40 recharge all-electric SUV introduces new single-motor variant of C40 recharge
Volvo C40 Recharge - फोटो : Volvo
Volvo C40 Recharge 
Volvo C40 Recharge को पिछले साल पेश किया गया था और लुक और डिजाइन के लिहाज से इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है। हालांकि, C40 रिचार्ज को ट्विन-मोटर वैरिएंट के अलावा एक नया पावरट्रेन ऑप्शन मिला है।

नई पेश की गई C40 रिचार्ज एक फ्रंट-माउंटेड पावर यूनिट के साथ आती है। C40 रिचार्ज में 69 kWh बैटरी पैक मिलता है और एक बार फुल चार्जिंग पर यह 434 किमी तक की अनुमानित रेंज का दावा करती है। वॉल्वो का कहना है कि फास्ट चार्जिंग सिस्टम के जरिए बैटरी करीब 32 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।

ड्यूल-मोटर वैरिएंट की तुलना में वोल्वो C40 रिचार्ज के ज्यादा किफायती कीमत के साथ आने की उम्मीद है। वाहन निर्माता कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed