फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Vietnamese company VinFast preparing expand in India launch three new EV models this year.

VinFast India: भारत में विस्तार की तैयारी में वियतनाम की कंपनी, इस साल लॉन्च करेगी तीन नए ईवी मॉडल

Sat, 17 Jan 2026 06:05 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Sat, 17 Jan 2026 06:05 PM IST
सार

VinFast India: इस साल भारत में तीन नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। ये बात इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी विन फास्ट इंडिया के सीईओ ने कही है। कहा कि इस वर्ष कंपनी भारतीय ईवी बाजार में अपनी मौजूदगी में रफ्तार लाएगी। 
 

विज्ञापन
Vietnamese company VinFast preparing  expand in India launch three new EV models this year.
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast

विस्तार

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast भारत में अपने विस्तार की तैयारी में है। कंपनी इस साल देश में तीन नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने के साथ-साथ अपने सेल्स आउटलेट्स की संख्या दोगुनी करने वाली है। VinFast का फोकस सिर्फ प्रोडक्ट लॉन्च तक सीमित नहीं है, बल्कि वह EV इकोसिस्टमचार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑल-इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग को भी मजबूत करना चाहती है। कंपनी का मानना है कि जब ईवी रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े पैमाने पर दिखेंगी, तभी ग्राहकों का भरोसा और तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन


कंपनी के CEO तपन घोष ने बताया कि VinFast के नए प्रोडक्ट्स सिर्फ कागजी स्पेसिफिकेशन्स पर नहीं, बल्कि असल इस्तेमाल के पैटर्न, प्रीमियम फील और वैल्यू फॉर मनी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का लक्ष्य उन भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करना है जो कीमत को लेकर सजग हैं, लेकिन गुणवत्ता और भरोसे से समझौता नहीं करना चाहते।
विज्ञापन


ये भी पढ़े:Best Bike For Beginners: शुरुआती राइडर्स के लिए बेहतरीन हैं ये 5 बाइक्स, कीमत 2 लाख रुपये से भी कम
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करेगी लॉन्चिंग?

VinFast अपने नए लॉन्च की शुरुआत एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी से करेगी। ये एक प्रीमियम लेकिन प्रैक्टिकल ईवी होगी। इसमें फैमिली और कमर्शियल, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए डिजाइन, फ्लीट और शेयर्ड मोबिलिटी को भी ध्यान में रखा गया है। तपन घोष के अनुसार ये दिखाता है कि VinFast भारत में EVs को सिर्फ पर्सनल व्हीकल नहीं, बल्कि शेयर्ड और फ्लीट-बेस्ड सॉल्यूशन के रूप में देखती है। कंपनी का फोकस ट्रेंड्स के पीछे भागने नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वसनीयता और लॉन्ग-टर्म वैल्यू जैसे बुनियादी स्तंभों पर ध्यान देना है, जो किसी भी ब्रांड को लंबे समय तक टिकाए रखते हैं।


कंपनी ने पिछले साल तमिलनाडु में लोकल प्रोडक्शन शुरू किया था। आपको बता दें कि अब तक कंपनी भारत में VF 6, VF 7, दो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर चुकी है, जो प्रीमियम ईवी सेगमेंट में कंपनी की पहचान बना रही हैं। VinFast ने 2025 के अंत तक देश के बड़े शहरों में 35 शोरूम स्थापित किए हैं। इसके 2026 तक कंपनी ने 75 शोरूम का लक्ष्य बनाया है। साथ  मेट्रो, टियर-1 और टियर-2 शहरों के बाद  टियर-3 और टियर-4 शहरों में भी विस्तार करेगी।  बड़े शहरों में भी शोरूम नेटवर्क को और मजबूत करना भी कंपनी की लिस्ट में शामिल है। 

सिर्फ कारों तक सीमित नहीं

VinFast सिर्फ कारें बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती। तपन घोष के अनुसार जब लोग ईवी को बड़े पैमाने पर रोजमर्रा के इस्तेमाल में देखते हैं, तो झिझक कम होती है। जो लोग रोज ईवी इस्तेमाल करते हैं, वही इसके सबसे मजबूत एंबेसडर बन जाते हैं। ये रणनीति न सिर्फ कंपनी के ग्राहकों, बल्कि पूरे भारतीय ईवी बाजार के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed