फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   vehicles Battery damaged amid lockdown car owners upset

लॉकडाउन में खड़ी कारें बन रहीं चूहों का घर, मैकेनिक भी हुए परेशान!

Fri, 29 May 2020 10:35 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 29 May 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
vehicles Battery damaged amid lockdown car owners upset
Car - फोटो : Google

लॉकडाउन के चौथे चरण में लोगों को राहत मिली है। अब लोग अपने जरूरी काम से सेक्टर व सोसाइटी के बाहर निकल रहे हैं। लेकिन इनकी कारों की बैटरी खराब होने से कारण स्टार्ट नहीं हो रही है। यही नहीं बाकी की कसर चूहों ने तार काटकर पूरी कर दी है। अब कार मालिक परेशान हैं और कारों को ठीक करने के लिए कार मिस्त्री को फोन कर रहे हैं ताकि कारों को ठीक कराया जा सके। 

विज्ञापन

गाड़ियां नहीं हो रही हैं स्टार्ट 

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन का अच्छे से पालन किया है। लॉकडाउन के चलते ही उन्होंने अपने वाहन घर से नहीं निकाले, लेकिन अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दो महीने तक पार्किंग में ही वाहन खड़े रहने से उनकी बैटरी डिस्चार्ज हो गईं। इसके बाद से अब गाड़ियां स्टार्ट नहीं हो रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों में लगाई जा रही नई बैटरी

नोएडा की एक सोसाइटी में एक बैटरी कंपनी के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कैंप लगाया है। ताकि लोगों की कारों की बैटरी को चार्ज किया जा सके। वहीं जिन कारों की बैटरी बिल्कुल ही खराब हो गई है। उनकी कारों में नई बैटरी लगाई जा रही है। कुछ लोगों के लिए लॉकडाउन के चलते यह दूसरी बड़ी समस्या है। हालांकि कैंप लगने से उन्हें काफी राहत मिली है।   

विज्ञापन

कारों को चूहों ने बना लिया घर

कई कारों को चूहों ने अपना घर बना लिया है। साथ ही चूहों ने अंदर से तार भी काट दिए हैं। इसके बाद से गाड़ी मालिकों की परेशानी बढ़ने के साथ साथ उनका खर्चा भी बढ़ गया है। इसके अलावा कुछ लोगों की शिकायत है कि बैटरी ठीक होने के बाद भी लोगों को समस्या आ रही है। यानी किसी कि एसी नहीं चल रही है तो किसी की लाइटिंग में परेशानी आ रही है, क्योंकि चूहों ने कार के तार काट दिए। 

इन बातों का रखें ध्यान

इस पर कार मकैनिक का कहना है कि कुछ सावधानी बरतने से कार के तारों को चूहों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कार के शीशे बंद रखने चाहिए, कार का बोनट व डिग्गी भी बंद रखनी चाहिए, कार के नीची से बॉडी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। इन बातों पर थोड़ा सा ध्यान दे दिया जाए तो चूहों द्वारा हुए नुकसान को बचाया जा सकता है। वहीं कारों को चूहों से बचाने के लिए रेट रेपलेंट स्प्रे या रोडेंट स्प्रे कर सकते हैं, यह 500 रुपये तक की कीमत में ऑनलाइन मिल जाता है। जिससे आप हजारों रुपये के खर्च से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed