मॉडर्न बाइक्स में भी कंपनियों की ओर से कई फीचर्स दिए जाते हैं। इन फीचर्स के साथ ही कुछ कम कीमत वाली बाइक्स में सेफ्टी के लिए खास फीचर को दिया जाता है। ये कौन सा फीचर है और किन बाइक्स में मिलता है और इन बाइक्स की कीमत क्या है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
कारों की तरह ही बाइक्स में भी कई सेफ्टी फीचर मिलते हैं। ऐसे ही एक खास फीचर के साथ कम कीमत वाली कौन सी बाइक्स मिलती हैं। आइए जानते हैं।
एबीएस का फायदा
नए जमाने की नई बाइक्स में कंपनियों की ओर से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इन फीचर्स में से ही एक फीचर है एबीएस। एबीएस के कारण बारिश के मौसम में या फिर गीली सड़कों पर बाइक फिसलने से बचती है जिससे हादसे का खतरा भी कम हो जाता है। कुछ बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस भी मिलता है, जो दोनों पहियों को फिसलने से बचाता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
बजाज पल्सर एन 160
बजाज की पल्सर एन 160 बाइक में दमदार इंजन के साथ ही ड्यूल चैनल एबीएस को दिया जाता है। इस बाइक की बाजार में काफी मांग रहती है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे कंपनी की ओर से सिर्फ 1.30 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
बजाज पल्सर एनएस 160
बजाज की ओर से पल्सर एनएस 160 को भी दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस बाइक में भी सेफ्टी के लिए ड्यूल चैनल एबीएस दिया जाता है। इससे बाइक के दोनों पहियों को फिसलने से रोका जा सकता है और हादसे को बचाया जा सकता है। इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी
टीवीएस की ओर से भी अपाचे आरटीआर 200 4वी को कम कीमत की बाइक के तौर पर पेश किया जाता है। लेकिन इस बाइक में भी कंपनी की ओर से ड्यूल चैनल एबीएस को दिया जाता है। इस बाइक को ड्यूल चैनल एबीएस के साथ सिर्फ 1.40 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर