{"_id":"63ca48e021fa0f05a7738e53","slug":"two-new-engines-coming-for-vehicles-like-tata-nexon-altroz-harrier-know-full-specifications-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Motors: टाटा नेक्सन, अल्ट्रोज, हैरियर जैसी गाड़ियों के लिए आ रहे दो नए इंजन, जानें कितने होंगे दमदार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Motors: टाटा नेक्सन, अल्ट्रोज, हैरियर जैसी गाड़ियों के लिए आ रहे दो नए इंजन, जानें कितने होंगे दमदार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:37 PM IST
सार
टाटा मोटर्स की ओर से जल्द ही दो नए इंजन को लाने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों इंजन को किन कारों में फिट किया जाएगा और ये कितने दमदार होंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : tata motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टाटा मोटर्स की ओर से लगातार अपने वाहनों को और बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी दो नए इंजन पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इन दोनों इंजनों को कई मॉडल्स में रिप्लेस किया जा सकता है। इन दोनों इंजन को कंपनी किन कारों में दे सकती है और कितनी क्षमता के इंजन होंगे। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
आएंगे दो नए इंजन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : tata motors
ऑटो एक्सपो में कई कंपनियों ने अपनी कई कारों को पेश किया और कई कारों को लॉन्च किया। इसी के साथ ही टाटा की ओर से भी एक्सपो में इलेक्ट्रिक से लेकर आईसीई इंजन वाली कारों को भी पेश किया गया। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही दो नए इंजन के साथ टाटा की कारें अपडेट होने जा रही हैं।
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो नए इंजन पर कंपनी काम कर रही है। इनमें पहला इंजन 1.2 लीटर का है जबकि दूसरा इंजन 1.5 लीटर का होगा। दोनों इंजन टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन हैं। खास बात ये है कि ये दोनों ही इंजन पेट्रोल के होंगे और इनका वजन भी मौजूदा इंजन के मुकाबले कम होगा।
1.2 लीटर के टीजीडीआई इंजन की बात करें तो यह 1198 सीसी का तीन सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। जिससे कार को 125 पीएस और 225 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। यह भारत स्टेज 6 के फेज-2 के स्टैंडर्ड का होगा। साथ ही इसे पेट्रोल और ई-20 ईथेनॉल से भी चलाया जा सकेगा।
कंपनी की ओर से दूसरा इंजन 1.5 लीटर का है। यह 1498 सीसी का चार सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। जिससे कार को 170 पीएस और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। 1.2 लीटर इंजन की तरह इसे भी पेट्रोल के साथ ई-20 ईथेनॉल से चलाया जा सकेगा। यह भी भारत स्टेज 6 के फेज-2 के स्टैंडर्ड का होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।