फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   TVS Motor Company launches BS6 TVS NTORQ 125 with Race Tuned Fuel Injection RT-Fi in Nepal

TVS NTORQ 125: टीवीएस ने नेपाल में लॉन्च किया नया स्कूटर, RT-Fi प्लेटफॉर्म से लैस एकमात्र स्कूटर

Mon, 26 Jul 2021 01:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 01:05 PM IST
सार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने नेपाल में अपने NTORQ 125 स्कूटर का बीएस-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
TVS Motor Company launches BS6 TVS NTORQ 125 with Race Tuned Fuel Injection RT-Fi in Nepal
TVS NTORQ 125 Race Edition with RT-Fi - फोटो : TVS Motor

विस्तार

TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने नेपाल में अपने NTORQ 125 स्कूटर का बीएस-6 वर्जन लॉन्च कर दिया है। NTORQ 125 cc सेगमेंट में भारतीय दोपहिया निर्माता की सबसे लोकप्रिय पेशकशों में से एक है। बता दें कि इस स्कूटर ने हाल ही में विश्व स्तर पर एक लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है।
विज्ञापन


NTORQ 125 बीएस-6 स्कूटर रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन (RT-Fi) के साथ आता है। TVS ने बीएस-6 Fi प्लेटफॉर्म के दो वर्जन तैयार किए हैं - RT-Fi (रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन) और ET-Fi (इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन)। टीवीएस का दावा है कि RT-Fi टेक्नोलॉजी को खास तौर पर सभी ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें राइडर को एक आरामदायक रेसिंग एक्सपीरियंस मिलता है। 
विज्ञापन


टीवीएस मोटर कंपनी में इंटरनेशनल बिजनेस के प्रेसिडेंट आर दिलीप ने कहा, "बीएस-6 में बदलाव के साथ, हमने दो Fi टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पेश किया है। TVS NTORQ 125 RT-Fi प्लेटफॉर्म से लैस होने वाला एकमात्र स्कूटर है। बेहतर रियल थ्रॉटल के साथ ही इसमें बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

टीवीएस एनटॉर्क 125 स्कूटर में 124.8cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,000 rpm पर 9.1 bhp का पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स दिया गया है। 

वेरिएंट्स और कलर 
इस लॉन्च के साथ, TVS NTORQ 125 पांच वेरिएंट्स - डिस्क, ड्रम, रेस एडिशन, रेस एडिशन (BS-6 Fi) और सुपरस्क्वाड एडिशन में उपलब्ध है। यह मैट रेड, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक रेड, मैटेलिक ब्लू के कलर ऑप्शन में आता है। रेस एडिशन (BS-6 Fi सहित) रेड-ब्लैक और येलो-ब्लैक में उपलब्ध है, जबकि सुपरस्क्वाड एडिशन कॉम्बैट ब्लू, इनविंसिबल रेड और स्टील्थ ब्लैक में आता है।

मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स

स्कूटर के कुछ खास फीचर्स में TVS SmartXonnect सिस्टम और एक ब्लूटूथ इनेबल्ड मीटर कंसोल शामिल है जिसे TVS Connect मोबाइल एप से कनेक्ट किया जा सकता है। SmartXonnect एप नेविगेशन असिस्ट, टॉप स्पीड रिकॉर्डर, इन-बिल्ट लैप-टाइमर, और बहुत सारे फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं। टीवीएस का दावा है कि स्कूटर का स्मार्टक्सोनेक्ट सिस्टम में अपनी तरह का पहला वॉयस असिस्ट फीचर है। इसमें मोड चेंज, नेविगेशन, कंसोल ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और डू नॉट डिस्टर्ब जैसे कई कनेक्टिविटी फंक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस स्कूटर को 15 विभिन्न वॉयस कमांड दिए जा सकते हैं। जिसके जरिए राइडर सिर्फ बोलकर इसके फीचर्स को चालू और बंद कर सकता है। टीवीएस का दावा है कि स्कूटर का नेविगेशन फंक्शन में 'सेव एड्रेस' जैसा फीचर भी मिलता है। 

कीमत

भारत में TVS NTORQ 125 स्कूटर की कीमत 71,095 रुपये से लेकर 81,075 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। TVS NTORQ 125 को दक्षिण एशिया, लैटिन अमेरिका, मध्य-पूर्व और आसियान देशों के बाजारों सहित दुनिया भर के 19 विभिन्न देशों में निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed