{"_id":"64ba4eb2e640fd9d570bb745","slug":"triumph-tiger-900-aragon-edition-listed-on-company-s-india-website-soon-after-its-global-debut-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Triumph Tiger 900 Aragon Edition: ट्रायम्फ टाइगर 900 आरागॉन एडिशन इंडिया वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जल्द होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Triumph Tiger 900 Aragon Edition: ट्रायम्फ टाइगर 900 आरागॉन एडिशन इंडिया वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जल्द होगी लॉन्च
Fri, 21 Jul 2023 02:57 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Triumph Tiger 900 Aragon Edition
- फोटो : Triumph Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स इंडिया) नए लॉन्च के साथ आगे बढ़ रही है और मोटरसाइकिल निर्माता जल्द ही Tiger 900 Aragon Edition (टाइगर 900 आरागॉन एडिशन) पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी ट्रायम्फ टाइगर 900 आरागॉन एडिशन वैश्विक स्तर पर डेब्यू के तुरंत बाद कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। स्पेशल एडिशन की पेशकश Tiger 900 Rally Pro (टाइगर 900 रैली प्रो) और Tiger 900 GT Pro (टाइगर 900 जीटी प्रो) वैरिएंट के साथ उपलब्ध होगी। यह बाइक 38वें वार्षिक बाजा एस्पाना आरागॉन इवेंट में इवान सर्वेंट्स द्वारा ट्रेल श्रेणी की जीत का जश्न मनाने के लिए लाई जा रही है।
इंजन और गियरबॉक्स
ट्रायम्फ टाइगर 900 आरागॉन एडिशन के दोनों वैरिएंट 888 सीसी इन-लाइन थ्री-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर लेंगे। यह इंजन 8,750 आरपीएम पर 94 बीएचपी और 7,250 आरपीएम पर 87 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक बोल्ट-ऑन सबफ्रेम के साथ एक ट्यूबलर स्टील फ्रेम का इस्तेमाल करती है और जीटी वैरिएंट पर 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर अलॉय व्हील पर चलती है। बाइक में फ्रंट में Marzocchi यूएसडी फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक दिया गया है। टाइगर 900 रैली में बाइक में शोवा सस्पेंशन सेटअप के साथ 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील मिलते हैं। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स से आती है।

कलर ऑप्शन
ट्रायम्फ टाइगर 900 जीटी आरागॉन ए़डिशन पर, बाइक को डियाब्लो रेड, मैट फैंटम ब्लैक और क्रिस्टल व्हाइट पेंट स्कीम में श्री-टोन लाइवरी मिलती है। टाइगर और आरागॉन एडिशन को बॉडीवर्क पर प्रमुख ब्रांडिंग मिलती है। जीटी वैरिएंट में क्रैश बार नहीं है। दोनों बाइक्स पर पर्सनाइलेजशन के लिए दोनों मॉडलों के लिए 65 से ज्यादा ऑप्शनल एक्सेसरीज मिलते हैं।
लुक और स्टाइल
स्टैंडर्ड ट्रायम्फ टाइगर 900 की तुलना में, नया आरागॉन एडिशन बाइक में कई विजुअल अपग्रेड के साथ आती है। टाइगर 900 रैली एरागॉन ए़डिशन की तुलना में, स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल को मैट फैंटम ब्लैक, मैट ग्रेफाइट और क्रिस्टल व्हाइट रंगों में तीन-टोन पेंट स्कीम मिलती है। इस कलर स्कीम को फ्रंट बीक्स, रेडिएटर श्राउड और फ्यूल टैंक में येलो हाइलाइट्स के साथ आती है। बाइक्स के बॉडीवर्क और फ्यूल टैंक क्रैश बार पर एक प्रमुख टाइगर और आरागॉन एडिशन ब्रांडिंग भी मिलती है।
अनुमानित कीमत
ट्रायम्फ टाइगर 900 आरागॉन एडिशन की कीमतों का एलान कुछ दिनों में होने की उम्मीद है।