{"_id":"63d8fafaf6dd1620bc536b1a","slug":"traction-control-safety-feature-in-car-prevents-accidents-on-wet-roads-know-how-it-works-2023-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Traction Control: गीली सड़कों पर हादसों से बचाता है यह सेफ्टी फीचर, जानें कैसे करता है काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Traction Control: गीली सड़कों पर हादसों से बचाता है यह सेफ्टी फीचर, जानें कैसे करता है काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:11 PM IST
सार
आजकल कई कारों में एक खास सेफ्टी फीचर को ऑफर किया जाता है। इस फीचर की मदद से किस तरह आप हादसों से सुरक्षित रह सकते हैं और यह कैसे काम करता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर भारत में लगातार ठंड का मौसम जारी है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी भी हो रही है जिससे सड़क पर वाहन चलाने में काफी मुश्किल आती है। बर्फ के पिघलने और सड़कों के गीले होने के कारण कई बार सड़क हादसे होने का खतरा रहता है। ऐसे में कारों में मिलने वाले एक फीचर का उपयोग काफी अहम हो जाता है। यह फीचर किस तरह हादसों से सुरक्षा देता है और इसका कैसे उपयोग किया जाता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
क्या है ट्रैक्शन कंट्रोल
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फीचर की मदद से गीली सड़कों पर कार को चलाना काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है। यह फीचर टायर और गीली सड़कों के बीच फिसलन को कम तो करता ही है साथ ही आपको कार पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल देने में मदद भी करता है।
सर्दियों के दौरान अक्सर मौसम में नमी होती है और इसी नमी के कारण सड़कें गीली हो जाती हैं। गीली सड़कों पर वाहन चलाते समय टायर की पकड़ कम होने लगती है और अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा होने का खतरा हो जाता है।
कार में ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर के फायदे भी होते हैं। इस फीचर के होने पर कार में व्हील सेंसर का उपयोग किया जाता है जिससे टायर में घर्षण होता है। जब फिसलन के दौरान कार के टायर सामान्य से ज्यादा तेजी से घूमता है तो टायर के पास मौजूद सेंसर से ही इसकी जानकारी मिलती है। जिसके बाद कार में लगी ईसीएम इंजन की पावर को कम कर देती है।
ट्रैक्शन कंट्रोल वाली कार का यह फायदा होता है कि हादसे के खतरे को भांपकर यह पहले ही चेतावनी दे देता है। जब कार के टायर सामान्य से ज्यादा तेजी से घूमने लगते हैं तो यह डैशबोर्ड पर लगी एमआईडी में वॉर्निंग लाइट जला देता है। लेकिन अगर आपकी कार में यह कई बार जलती और बुझती रहती है तो इसका एक संदेश यह भी होता है कि कार के टायरों को बदलने का समय आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।