मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा भारत ने अपनी एसयूवी और एमपीवी की बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिससे ग्राहकों को फायदा हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से क्या फैसला किया गया है।
किया यह फैसला
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा भारत की ओर से एमपीवी और एसयूवी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें - Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
किनका बढ़ेगा प्रोडक्शन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से एमपीवी और एसयूवी के प्रोडक्शन को 380 यूनिट्स से बढ़ाकर 510 यूनिट्स करने का फैसला किया गया है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरू के बिदादी प्लांट में तीसरी शिफ्ट को शुरू किया गया है। इस फैसले के बाद उम्मीद है कि कंपनी इस साल 3.20 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
अस्थाई तौर पर बंद की थी बुकिंग
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा की ओर से कुछ समय पहले इनोवा हाईक्रॉस के लिए बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद करने की घोषणा की गई थी। तब कंपनी ने कहा था कि वह आठ अप्रैल से इनोवा हाइक्रॉस के टॉप एंड वेरिएंट्स - ZX और ZX (O) की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक रही है। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि एमपीवी के लॉन्च के कुछ महीने के भीतर ही सभी वैरिएंट्स को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि आपूर्ति से जुड़ी हुई चुनौतियों के कारण इसके कुछ वैरिएंट्स की बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
बिक्री में हुई बढ़ोतरी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
वित्त वर्ष 2023 की समाप्ति पर कंपनी की ओर से बिक्री के आंकड़ें जारी किए गए थे। कंपनी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 41 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 174015 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि उसके पहले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 123770 यूनिट्स की बिक्री की थी।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?