{"_id":"679f2e1029333ad3c40ae39b","slug":"top-5-powerful-retro-bikes-in-india-interceptor-650-jawa-42-harley-davidson-x440-mavrick-440-honda-hness-350-2025-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Retro Bikes: इन पावरफुल बाइक्स से नजरें नहीं हटा पाते लोग, खरीदने के लिए चाहिए 3 लाख रुपये से भी कम का बजट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Retro Bikes: इन पावरफुल बाइक्स से नजरें नहीं हटा पाते लोग, खरीदने के लिए चाहिए 3 लाख रुपये से भी कम का बजट
Sun, 02 Feb 2025 02:06 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:06 PM IST
सार
Top 5 Retro Bikes: भारत में रेट्रो डिजाइन बाइक काफी पॉपुलर हो रहे हैं। अगर आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है और आपका बजट 3-3.5 लाख रुपये तक है, तो इस लेख में हम 5 बेहतरीन रेट्रो बाइक के ऑप्शन बता रहे हैं जिन्हें आप इतने बजट में घर ला सकते हैं।
विज्ञापन
रेट्रा बाइक्स
- फोटो : Triumph Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्राहकों के बीच रेट्रो डिजाइन वाली बाइक्स का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। लोग इन बाइक्स में मिलने वाले पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन को पसंद कर रहे हैं। अगर आप एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है और आपका बजट 3-3.5 लाख रुपये तक है, तो इस लेख में हम 5 बेहतरीन बाइक ऑप्शन बता रहे हैं जिन्हें आप इतने बजट में घर ला सकते हैं। इस बजट में रॉयल एनफील्ड, होंडा और जावा समेत कई कंपनियां अपनी बाइक्स बेचती हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Royal Enfield Interceptor 650
Royal Enfield Interceptor 650
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड की ये बाइक पहले केवल ग्लोबल बाजारों में बिकती थी, लेकिन ग्राहकों के क्रेज को देखते हुए इसे भारत में भी लॉन्च किया गया। भारतीय ग्राहकों के बीच ये बाइक बहुत ही ज्यादा पॉपलुर बन गई है। इस बाइक में 649 सीसी का पैरलल ट्वीन इंजन दिया गया है जो 47bhp की पावर और 52Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.90 लाख रुपये हजार रुपये से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harley Davidson X440
Harley Davidson
- फोटो : Harley Davidson
हार्ले-डेविडसन कंपनी की इस बाइक को हीरो के साथ मिलकर तैयार किया गया है। 440 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन वाली ये बाइक कंपनी की सबसे किफायती बाइक है। इस बाइक का इंजन 27bhp की पावर और 38Nm टॉर्क को जेनरेट करता है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से भी कम है।
Honda Hness 350
Honda Hness
- फोटो : Honda
होंडा ने इस बाइक को रॉयल एनफील्ड के टक्कर में उतारा था। कंपनी की इस बाइक में 348.36 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 20.78bhp की पावर और 30Nm टॉर्क को जेनरेट करता है। इस बइक को Honda BigWing डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से कम रखी है।
Jawa 42
Jawa 42 FJ
- फोटो : Jawa
रेट्रो लुक वाली बाइक्स की इस लिस्ट में सबसे सस्ती बाइक जावा की Jawa 42 है। इस बाइक की कीमत 1.75 हजार रुपये (एक्स शोरूम) से भी कम है। ये बाइक 294.72 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है जो 26.94bhp की पावर और 26.84Nm टॉर्क को जेनरेट करती है।
Hero Mavrick 440
Hero Mavrick 440
- फोटो : Hero MotoCorp
440 सीसी इंजन के साथ हीरो मैवरिक अपने सेगमेंट की सबसे किफायती बाइक है। इस बाइक का इंजन 27.36 PS की अधिकतम पावर और 36 Nm को पीक टॉर्क जनरेट करता है। बेहद शानदार नेकेड डिजाइन के साथ आने वाली इस बाइक की शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से भी कम है।