फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Toll Tax Rates Likely to Be Halved on 2-Lane National Highways Under Expansion Work Know Details

Toll Tax: अब टू-लेन हाइवे पर घट सकता है टोल, सड़क निर्माण के दौरान मिलेगी राहत, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 15 Jul 2025 10:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 10:11 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है कि जिन 10 मीटर चौड़े टू-लेन हाइवे का चौड़ीकरण हो रहा है, यानी जिन्हें चार लेन में बदला जा रहा है, उन पर निर्माण कार्य के दौरान टोल की दर आधी कर दी जाए।

विज्ञापन
Toll Tax Rates Likely to Be Halved on 2-Lane National Highways Under Expansion Work Know Details
Nitin Gadkari - फोटो : PTI/Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) पर टोल वसूली को लेकर सरकार एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है कि जिन 10 मीटर चौड़े टू-लेन हाइवे का चौड़ीकरण हो रहा है, यानी जिन्हें चार लेन में बदला जा रहा है, उन पर निर्माण कार्य के दौरान टोल की दर आधी कर दी जाए।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के पीछे वजह यह है कि जब सड़क का काम चल रहा होता है, तो यात्रियों को उस हाइवे की पूरी सुविधा नहीं मिल पाती। सड़क की चौड़ाई भी घट जाती है और यात्रियों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार चाहती है कि जब तक सड़क पूरी तरह तैयार नहीं हो जाती, तब तक लोगों से कम टोल वसूला जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Humid Smell in Car: कार के अंदर आती सीलन और बदबू से कैसे पाएं छुटकारा, जानें आसान और असरदार तरीके
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कितना है टोल और आगे कितना हो सकता है
फिलहाल ऐसे टू-लेन हाइवे पर भी, जब उनका चौड़ीकरण चल रहा हो, टोल की दर राष्ट्रीय राजमार्गों के सामान्य टोल की 60 प्रतिशत तक वसूली जाती है। लेकिन अगर ये नया प्रस्ताव लागू हो जाता है और वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलती है, तो यह दर घटकर सिर्फ 30 प्रतिशत रह जाएगी।

यह भी पढ़ें - Tesla Owners in India: भारत में लॉन्च भले अब हुई, लेकिन इन चार लोगों के गैराज में पहले से खड़ी है टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार

चार से छह लेन और उससे ज्यादा के हाइवे पर क्या है नियम
जब चार लेन को छह लेन या छह लेन को आठ लेन में बदला जाता है, तो निर्माण के दौरान भी सरकार टोल वसूली की अधिकतम सीमा 75 प्रतिशत तक रखती है। इसका मकसद भी यही है - जब सड़क पूरी सुविधा नहीं दे रही, तो लोगों से कम पैसा लिया जाए।

यह मामला इतना गंभीर है कि कई बार कोर्ट भी इस मुद्दे पर संज्ञान ले चुकी है कि सड़क अधूरी हो और टोल पूरा लिया जाए, यह न्यायसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें - FASTag: अगर आप किसी दूसरे का फास्टैग अपनी कार में लगा रहे हैं, तो संभल जाएं, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

क्यों अहम है टू-लेन हाइवे पर टोल कटौती का यह प्रस्ताव
इस प्रस्ताव को इसलिए भी बड़ी अहमियत दी जा रही है क्योंकि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एलान किया था कि अगले दो साल में सरकार 25,000 किलोमीटर टू-लेन हाइवे को चार लेन में बदलेगी। इसके लिए 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

सरकार का अगले दस वर्षों तक फोकस इसी पर रहने वाला है, क्योंकि देश में कुल 1.46 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों में से करीब 80,000 किलोमीटर हिस्सा टू-लेन या शोल्डर के साथ टू-लेन वाला है।

यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स

पहले भी दी गई है यात्रियों को राहत
इससे पहले सरकार ने यात्रियों को राहत देने के लिए 3,000 रुपये सालाना टोल पास स्कीम भी शुरू की थी। जिसके तहत प्राइवेट गाड़ियां साल में 200 टोल प्लाजा पार कर सकती हैं।

हाल ही में सरकार ने एक और नियम बनाया है, जिसके तहत ब्रिज, टनल, फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड्स पर वसूले जाने वाले टोल को 50 प्रतिशत तक घटाने की बात कही गई है। इससे खासतौर पर कॉमर्शियल और हेवी व्हीकल्स को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी हुई भारत में लॉन्च, 490 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

सरकार का इरादा साफ है
जब तक सड़क पर काम चल रहा है और यात्री उसकी पूरी सुविधा नहीं ले पा रहे हैं, तब तक उनसे पूरी फीस लेना सही नहीं है। इस कदम से यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और सड़क निर्माण के दौरान उनकी जेब पर कम भार पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग 

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: आसान टिप्स और ट्रिक्स से कार की लाइफ बढ़ाएं, अच्छी देखभाल से मिलेगी लंबी उम्र, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed