{"_id":"653fc923c3abc445690a7ed2","slug":"three-men-arrested-for-performing-dangerous-car-stunts-car-driving-in-reverse-gear-in-gurugram-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Driving: इंस्टाग्राम पर मशहूर होने के चक्कर में पहुंच गए जेल! रिवर्स गियर में चलाई कार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driving: इंस्टाग्राम पर मशहूर होने के चक्कर में पहुंच गए जेल! रिवर्स गियर में चलाई कार, तीन गिरफ्तार
Mon, 30 Oct 2023 08:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 08:56 PM IST
सार
हरियाणा के गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर कथित तौर पर खतरनाक कार स्टंट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सड़क पर कार के स्टंट की वजह से पिछले हफ्ते मंगलवार को ट्रैफिक जाम हो गया था।
विज्ञापन
Car driving in reverse gear in Gurugram
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर कथित तौर पर खतरनाक कार स्टंट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सड़क पर कार के स्टंट की वजह से पिछले हफ्ते मंगलवार को ट्रैफिक जाम हो गया था। स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।
वीडियो में एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट को पूरी तरह से लाल स्टिकर/विनाइल, काले शीशे, आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशंस और बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के देखा गया। इसके साथ ही कार को व्यस्त सड़क के बीच में ट्रैफिक की उलटी दिशा की ओर पार्क करते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद, वाहन का चालक इसे रिवर्स गियर में चलाना शुरू कर देता है। एक महिंद्रा थार और ह्यूंदै i2o भी मॉडिफाइड स्विफ्ट के पीछे पीछे चलने लगते हैं। जो कि इस 'काफिले' का हिस्सा प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, कथित तौर पर पृष्ठभूमि में जोर से गाने बज रहे थे, साथ में हूटिंग और जयकार भी हो रही थी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी। खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के लिए ये खतरनाक स्टंट किए। एसीपी कपिल अहलावत ने कहा, "आरोपियों से पूछताछ के बाद हमें पता चला कि वे इंस्टाग्राम रील के जरिए मशहूर होना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 9:00 बजे एक व्यस्त सड़क पर कार स्टंट को अंजाम देने की योजना बनाई थी।"
इसी तरह की एक घटना इस साल की शुरुआत में हुई थी। जब एक यूट्यूबर ने शाहिद कपूर की फिल्म फर्जी के एक सीन की तरह चलती कार के बूट से सड़क पर नोट फेंककर वीडियो बनाने की कोशिश की थी। बाद में दोनों को यह स्टंट करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था। हम अपने पाठकों से अपनी करते हैं कि वे कभी भी इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। जो न सिर्फ आपकी बल्कि आपके आस-पास के अन्य लोगों की जान को खतरे में डालते हैं।