{"_id":"5e88e1a38ebc3e6fd63f4e12","slug":"this-app-will-help-drivers-stranded-in-different-areas-of-country-during-lockdown-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान रास्ते में फंसे ड्राइवरों की मदद करेगा Driver Seva मोबाइल एप","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान रास्ते में फंसे ड्राइवरों की मदद करेगा Driver Seva मोबाइल एप
Sun, 05 Apr 2020 12:48 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसकके संक्रमण से बचने के लिए भारत में इन दिनों 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन की घोषणा के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि जो जहां है वह वहीं रहे। ऐसे में देश के अलग-अलग इलाकों में ड्राइवर भी फंसे हुए हैं। क्योंकि यातायात के लिए भी सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए प्रयोग होने वाली गाड़ियों को ही निकलने की अनुमति है। अब ऐसी स्थिति को देखते हुए सप्लाई चेन कंपनी लोकस और भारत पेट्रोलियम ने एक एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए फंसे हुए ड्राइवर्स की मदद की जाएगी। कंपनी ने इसका नाम Driver Seva Mobile App रखा है।
विज्ञापन
एप के जरिए लॉकडाउन में फंसे ड्राइवर अपने आस पास मौजूदा सुविधाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इस एप के जरिए ड्राइवर अपने आसपास सबसे सुरक्षित और बेहतर पार्किंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि देशव्यापी बंद का उद्योगों पर काफी प्रभाव पड़ा है। क्योंकि ड्राइवर ही खाद्य रसद की आपूर्ति करते हैं, साथ ही वह उद्योग की जीवन रेखा भी हैं। एक बयान में कहा गया कि ड्राइवरों की एक बड़ी आबादी के पास जीवित रहने के लिए कोई संसाधन नहीं है। इसलिए इस एप का उद्देश्य लॉकडाउन में देश भर में फंसे ड्राइवरों की मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एप के जरिए ड्राइवरों को नजदीकी राशन की दुकान, पानी की दुकान, नजदीकी पेट्रोल पंप और ढाबों की जानकरी के साथ-साथ लोकेशन के बारे में भी बताया जाएगा। लोकस के सीईओ निसित रस्तोगी ने बताया कि इस एप के जरिए ड्राइवरों की मदद के लिए एक बड़ी टीम काम कर रही है।
वहीं अब तक इसमें 400 भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप, 6 एएमपीएम और 30 से अधिक ढाबों की जानकारी उपलब्ध कराई जा चुकी है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द से जल्द 1000 से अधिक करने का लक्ष्य है। बता दें 21 दिन तक चलने वाला लॉकडाउन 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके चलते काफी ड्राइवर अपने वाहनों सहित देश के अलग अलग इलाकों में फंसे हुए हैं।
लोकस के सीईओ निसित रस्तोगी ने कहा कि हमने बहुत सारे ग्राहकों के बारे में सुना है, जो राजमार्गों में फंसे हुए हैं। इस दौरान उन्हें खाने-पीने और कहीं जाने तक की परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इसलिए हम सबको एक बार फिर एक साथ मिलकर लोगों की मदद करने की आवश्यकता है।