फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Cars: इन पांच इलेक्ट्रिक कारों से मिलती है सबसे ज्यादा रेंज, जानें कैसी है बैटरी और कितनी है कीमत

Tue, 30 May 2023 06:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 30 May 2023 06:24 PM IST
सार

भारत में कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री होती है। इन कारों में कौन सी पांच कारें सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज के साथ आती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
these five electric cars offers highest driving range, know battery capacity and price
electric cars

भारत में कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है। इनमें से कुछ कारें सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज के साथ उपलब्ध हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें सिंगल चार्ज में सबसे ज्यादा दूरी तक चलाया जा सकता है। इसके साथ ही हम इनकी कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।

मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस

these five electric cars offers highest driving range, know battery capacity and price
Mercedes Benz EQS - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज बेंज की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईक्यूएस ऑफर की जाती है। इसकी रेंज 857 किलोमीटर तक है और इसमें 107.8 Kwh की क्षमता की बैटरी दी जाती है। कीमत की बात करें तो इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की भारत में एक्स शोरुम कीमत 1.59 करोड़ रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत करीब 2.45 करोड़ रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

ह्यूंदै आयोनिक5

these five electric cars offers highest driving range, know battery capacity and price
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
साउथ कोरियाई कार निर्माता ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में आयोनिक5 इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसमें 72.6 Kwh की बैटरी दी जाती है। इस बैटरी को एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद एसयूवी को करीब 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। आयोनिक5 को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान भारत में लॉन्च किया गया था और इसकी एक्स शोरुम कीमत 45.95 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
विज्ञापन
विज्ञापन

किआ ईवी6

these five electric cars offers highest driving range, know battery capacity and price
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
ह्यूंदै की तरह ही किआ की ओर से भी ईवी6 इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। यह भारत में सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाली एसयूवी में से एक है। इसमें 77.4 Kwh की क्षमता की बैटरी दी जाती है। जिससे एसयूवी को करीब 708 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 60.95 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू आई7

these five electric cars offers highest driving range, know battery capacity and price
BMW i7 M70 xDrive - फोटो : BMW
मर्सिडीज के अलावा बीएमडब्ल्यू भी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर आई7 को ऑफर करती है। इस लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान कार में 101.7 Kwh की बैटरी दी जाती है। जिससे कार को फुल चार्ज के बाद करीब 625 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स शोरुम कीमत 1.95 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed