दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ेगा। पुलिस की ओर से इसके लिए जनता को खास तरह की सुविधा दी गई है। पुलिस की ओर से किस तरह की सुविधा को जनता के लिए शुरू किया गया है और इससे कैसे नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी, आइए जानते हैं।
{"_id":"637c80c23ccab0105b74975f","slug":"there-are-14-types-of-traffic-violations-that-can-be-reported-through-the-traffic-sentinal-app-by-delhi-traff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Traffic Police: अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को तोड़ना पड़ेगा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने की खास तैयारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Traffic Police: अब दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को तोड़ना पड़ेगा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने की खास तैयारी
Tue, 22 Nov 2022 01:49 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 22 Nov 2022 01:49 PM IST
सार
दिल्ली में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसके लिए खास तैयारी की गई है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या मिली सुविधा
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के लोगों के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक एप के जरिए लोग दूसरे लोगों द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस को जानकारी दे पाएंगे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की ओर से नियम तोड़ने वाले वाहन और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
कैसे होगी कार्रवाई
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप कहीं पर भी किसी को भी यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाते हैं तो आपको अपने मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाना है। जिसमें इस बात की पुष्टि हो कि दूसरा वाहन नियमों का उल्लंघन कर रहा है। ऐसी फोटो या वीडियो में वाहन का नंबर सही और साफ दिखाई दे रहा हो। जिसके बाद आप ऐसी फोटो या वीडियो को एप के जरिए भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या देनी होगी जानकारी
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ऐसी फोटो या वीडियो के साथ ही एप की ओर से कुछ साधारण जानकारी मांगी जाएगी। जिसमें उल्लंघन करने की जगह, समय और तारीख शामिल है। वहीं जीपीएस के जरिए जानकारी साझा करने पर ये जानकारियां खुद ही फोटो या वीडियो पर आ जाएंगी।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
किन मामलों की दी जा सकती है जानकारी
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि दिल्ली में 14 तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जानकारी इस एप के जरिए दी जा सकती है। इनमें विपरीत दिशा में कार चलाना, येलो लाइन के उल्लंघन पर, फुटपाथ पर पार्किंग करने पर, दो पहिया पर ट्रिपलिंग करने पर, डिफेक्टिव नंबर प्लेट होने पर, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर, बिना हैलमेट वाहन चलाने पर, स्टॉप लाइन के उल्लंघन पर, रेड लाइट जंप करने पर, खतरनाक और जिग-जैग ड्राइविंग करने पर, वाहन चलाने के दौरान फोन का उपयोग करने पर, टैक्सी के ना जाने पर, टैक्सी के ज्यादा चार्ज करने पर और टैक्सी ड्राइवर के खराब बर्ताव की जानकारी इस एप पर दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ