भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में अग्रणी कार निर्माता बनी हुई है। अक्तूबर 2022 में भारत में बिकने वाली टॉप-5 कारों की लिस्ट में भी यह साफ झलक रहा है। इस खबर में हम आपको अक्तूबर 2022 में भारत में बिकने वाली टॉप-5 कारों के बारे में बता रहे हैं।
Best Selling Cars: फेस्टिव सीजन में चला हैचबैक का जादू, देखें टॉप-5 में जगह बनाने वाली कारों की लिस्ट
फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा किन कारों को पसंद किया गया है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़े। इसमें हम अक्तूबर 2022 में बेची गईं टॉप-5 कारों की जानकारी दे रहे हैं।
मारुति ऑल्टो
अक्तूबर महीने में फेस्टिव सीजन के दौरान मारुति ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं। इस दौरान बेची गई टॉप-5 कारों की लिस्ट में से टॉप चार कारें इसी कंपनी की हैं। इस लिस्ट में नंबर-1 पर ऑल्टो का जलवा बरकरार है। कंपनी ने अक्तूबर 2022 के दौरान 21260 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 17389 ऑल्टो बेची गई थीं। इस साल अक्तूबर महीने में कंपनी ने 3871 ऑल्टो की ज्यादा बिक्री की है। एसयूवी के दौर में ऑल्टो अभी-भी अपनी विश्वसनीयता और कम कीमत के कारण भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कार है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति की ही वैगनआर भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई है। व्यावहारिक टॉलबॉय हैचबैक को इसके कॉम्पैक्ट साइज के कारण चलाना भी काफी आसान है। कंपनी ने अक्तूबर 2022 में वैगनआर की कुल 17945 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी कुल 12335 यूनिट्स बेची गई थीं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर वैगनआर की बिक्री में 45.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
स्पोर्टी लुक के साथ आने वाली मारुति स्विफ्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आई है। इसकी बिक्री पिछले कई सालों से जारी है और यह अभी भी भारत में सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक बनी हुई है। मारुति सुजुकी ने बीते फेस्टिव सीजन के दौरान स्विफ्ट की कुल 17231 यूनिट बेचीं। जबकि पिछले साल इसी दौरान इसकी कुल 9180 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के लिहाज से स्विफ्ट की बिक्री में 87.70 फीसदी का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
मारुति सुजुकी बलेनो
यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी