देश में लग्जरी कारों की बिक्री करने वाली चेक गणराज्य की वाहन निर्माता स्कोडा ने भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी कुशाक के दामों में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कुशाक के बेस वैरिएंट एक्टिव 1.0 एमटी की एक्स शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये हो गई है। दाम में बढ़ोतरी से पहले छह एयरबैग के साथ आने वाले इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.29 लाख रुपये थी।
Skoda Kushaq: अब स्कोडा ने बढ़ाए मिड साइज एसयूवी कुशाक के दाम, हुई 60 हजार रुपये की बढ़ोतरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:32 PM IST
सार
चेक रिपब्लिक की कार कंपनी स्कोडा ने भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी कुशाक के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अधिकतम 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
किस वैरिएंट पर कितने बढ़े दाम
यह हैं कुशाक मैनुअल के सभी वैरिएंट्स के नए दाम
विज्ञापन
विज्ञापन