राजस्थान के जैसलमेर में डीएम पद की जिम्मेदारी निभाने वाली आईएएस अधिकारी टीना डाबी की आधिकारिक कार की बुकिंग वाहन निर्माता ने बंद कर दी है। हम इस खबर में आपको उस कार की जानकारी के साथ ही कंपनी ने उसकी बुकिंग क्यों बंद की है इसकी जानकारी दे रहे हैं।
कौन हैं टीना डाबी
2 of 8
टीना डाबी
- फोटो : सोशल मीडिया
जिन लोगों को इस सवाल का जवाब नहीं पता है उन्हें बता दें कि टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर की डीएम हैं। डीएम के तौर पर ये उनकी पहली पोस्टिंग है और इसी के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
किस कार का करती हैं इस्तेमाल
3 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
- फोटो : Toyota
डीएम के पद पर रहने के कारण उन्हें आधिकारिक कार मिली हुई है। इस कार का नाम इनोवा क्रिस्टा है और इसे जापान की कंपनी टोयोटा बनाती है। इस कार को छह दिसंबर 2019 को जिला कलेक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड करवाया गया था। आईएएस अधिकारी की इनोवा क्रिस्टा डीजल इंजन की जी वैरिएंट वाली इनोवा क्रिस्टा है।
ये भी पढ़ें - EV Safety: ईवी की सेफ्टी पर आया अपडेट, अब एक अक्टूबर से नहीं लागू होंगे सुरक्षा नियम
कंपनी ने क्यों बुकिंग बंद की
4 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
- फोटो : Toyota
वाहन बनाने वाली कंपनी टोयोटा ने इस कार के डीजल वर्जन की बुकिंग को कुछ समय पहले अस्थाई रूप से बंद किया है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इनोवा क्रिस्टा बुक करने पर सिर्फ पेट्रोल इंजन वाले वैरिएंट की ही बुकिंग की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को इस कार के लिए बंपर बुकिंग मिल रही थीं जिस कारण कंपनी ने कुछ समय के लिए इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया।
ये भी पढ़ें - Hyundai New 7 Seater MPV: हुंडई भारत में पेश कर सकती है नई सात सीटर एमपीवी, अर्टिगा कैरेंस से होगा मुकाबला
कैसा है इंजन
5 of 8
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का इंजन
- फोटो : Toyota
कंपनी ने जिस डीजल वैरिएंट की बुकिंग अस्थाई रूप से बंद की है वो 2393 सीसी के डीजल इंजन के साथ आती है। इस इंजन से कार को 150 पीएस की ताकत मिलती है जिसे पांच स्पीड मैनुअल और छह स्पीड वाले ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है।
ये भी पढ़ें - Hero Motocorp Gift: नवरात्रि के मौके पर हीरो दे रही बंपर ऑफर, मिल रहा 13500 तक का गिफ्ट