फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन ने अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट कार को वजन में हल्का रखने की कोशिश की है। साथ में कई फीचर्स को कार में दिया गया है। इसे सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन कब तक लाया जा सकता है।
कैसा है डिजाइन
2 of 5
सिट्रॉएन ओली
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने अपनी कॉन्सेप्ट कार का डिजाइन लीक से हटकर दिया है। कार के फ्रंट में कोई ग्रिल नहीं दी गई है। इसकी जगह बॉडी इन बिल्ट बंपर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आगे की ओर फ्लैट बोनट के साथ बड़े साइज का लोगो दिया है।
कैसा होगा प्रोडक्शन वर्जन
3 of 5
सिट्रॉएन ओली
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन में 40 KWH की बैटरी का उपयोग कर सकती है। जिससे ये कार सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो ये 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। कार को फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 23 मिनट में 20 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - Alloy Wheels: क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें क्या होते हैं फायदे
कार में है ये खासियत
4 of 5
सिट्रॉएन ओली
- फोटो : सोशल मीडिया
कार की खासियत ये है कि इसके बंपर और व्हील आर्च पचास फीसदी रिसाइकिल प्लास्टिक से बनाए गए हैं और ये 100 फीसदी तक खुद ही रिसाइकिल हो जाते हैं। कंपनी ने इसके टायरों को भी खास तरह से बनवाया है। गुड ईयर कंपनी के साथ मिलकर बनाए गए टायरों में सिंथेटिक सामग्री की जगह सूरजमुखी का तेल, देवदार के रेजिन और पूर्ण प्राकृतिक रबर जैसी सामग्री का उपयोग किया गया है।
ये भी पढ़ें - BMW M8: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की करोड़ों रुपये की खास कार, तीन सेकेंड में पकड़ती है 100 किलोमीटर की रफ्तार
दूसरों को भी दे सकती है बिजली
5 of 5
सिट्रॉएन ओली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कार की तीसरी खासियत ये है कि इसे ना सिर्फ बिजली से चलाया जा सकता है बल्कि जरूरत के समय इससे दूसरे डिवाइस को भी बिजली दी जा सकेगी। इसमें 3.6kW का सॉकेट आउटपुट दिया गया है जिससे ये तीन हजार वॉट के डिवाइस को करीब 12 घंटे तक बिजली दे सकती है।
ये भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका