फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tesla robotaxi launch wireless charging no driver ride cost details

Robotaxi: कस्टमर के बैठते ही अपने आप चलने लगती है कैब, तेल लेने पेट्रोल पंप पर भी नहीं रुकती!

Mon, 23 Jun 2025 08:27 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 08:27 PM IST
सार

Tesla Rooaxi: टेस्ला ने बिना ड्राइवर के चलने वाली रोबोटैक्सी लॉन्च की है, जो ऑस्टिन शहर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाई जा रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वायरलेस चार्जिंग से लैस इस टैक्सी को भविष्य की टैक्सी कहा जा रहा है।

विज्ञापन
tesla robotaxi launch wireless charging no driver ride cost details
टेस्ला रोबोटैक्सी - फोटो : X/TeslaRobotaxi

विस्तार

अब कैब बुक करने के बाद आपको न तो ड्राइवर का इंतजार करना पड़ेगा और न ही सफर के दौरान उससे कोई बातचीत करनी होगी। टेस्ला ने ऐसी रोबोटैक्सी लॉन्च की है जो पूरी तरह से AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलती है। यह बिना किसी इंसानी ड्राइवर के खुद-ब-खुद अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। फिलहाल इस अत्याधुनिक सेवा को अमेरिका के ऑस्टिन शहर में सीमित रूप से शुरू किया गया है।
विज्ञापन


केवल 16 रुपये में होगा सफर
टेस्ला की इस रोबोटैक्सी की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 20 सेंट प्रति माइल (करीब 16 रुपये प्रति 1.6 किमी) है। शुरुआत में कंपनी ने केवल 20 गाड़ियों को सड़कों पर उतारा है। इन गाड़ियों में टेस्ला का मॉडल Y इस्तेमाल हो रहा है, जिसे खासतौर पर रोबोटैक्सी के लिए अपडेट किया गया है। प्रत्येक कार पर "रोबोटैक्सी" का बैज लगा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पापा की परियां तो बहुत देखी होंगी, अब 'परियों के पापा' को भी देख लीजिए...वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेक तकनीक से है लैस
यह टैक्सी सेंसर, कैमरा, रडार और लिडार जैसी एडवांस तकनीकों की मदद से सड़क पर नेविगेट करती है। कंपनी के अनुसार, इसकी AI चिप और सॉफ्टवेयर को पूरी तरह इनहाउस डिजाइन किया गया है और इसके पीछे 10 वर्षों की मेहनत है। यह पूरी तरह सेल्फ-ड्रिवन इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जिसमें न तो स्टीयरिंग व्हील है और न ही ब्रेक या एक्सीलेरेटर पैडल। यह टेस्ला की अन्य इलेक्ट्रिक कारों के जैसे ही बैटरी से चलती है। कंपनी ने इसे वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। इसके डैशबोर्ड पर एक फ्लैट स्क्रीन भी दी गई है।




अभी यह सेवा कुछ निवेशकों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ही उपलब्ध है। रोबोटैक्सी दिन में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के एक विशेष जियोफेंस्ड इलाके में चलाई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से अभी एक टेस्ला कर्मचारी भी गाड़ी में मौजूद रहता है ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार को नियंत्रित किया जा सके।

यह भी पढ़ें: बंगलूरू में बुजुर्ग बने 'एक्सीडेंट स्कैम' का शिकार, बचना है तो कार में जरूर लगवाएं ये डिवाइस

मस्क बोले – जल्द ही अन्य शहरों में लॉन्च होगी सेवा
इलॉन मस्क ने इस सेवा को टेस्ला AI टीम की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह टेक्नोलॉजी अन्य अमेरिकी शहरों में भी देखने को मिलेगी और आम लोगों के लिए भी यह सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed