Viral Video: पापा की परियां तो बहुत देखी होंगी, अब 'परियों के पापा' को भी देख लीजिए...वीडियो हो रहा वायरल
Scooty Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर स्कूटर चला रही लड़कियों के एक्सीडेंट होने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोग स्कूटी चला रहे बंदे को परियों का पापा बताने लगे हैं।
विस्तार
चलते-चलते उड़ने लगी स्कूटी
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Hinglish Storyteller (@hinglish_storyteller ) अकाउंट से पोस्ट किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट से पता नहीं लग रहा है कि यह वीडियो कहां का है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्कूटी चालक काफी रफ्तार में आता है और टूटे हुए डिवाइडर पर स्कूटी चढ़ा देता है। जिसकी वजह से स्कूटी उछलकर सड़क के दूसरी ओर से आ रही एक पिकअप से भीड़ जाती है। स्कूटी चालक भी उड़ता हुआ पिकअप के बोनट के उपर गिरता है। यह टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन इस हादसे में गनीमत रही कि स्कूटी चालक को चोटें नहीं आईं और वह नीचे उतरकर चलने लगा।
आप भी देंखें वीडियो...
विज्ञापन विज्ञापन
लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
लोग इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या परफेक्ट लैंडिंग थी। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'इस बंदे ने तो अकेले ही रोहित शेट्टी के सभी स्टंटमैन को चुनौती दे दी है।' वहीं कुछ यूजर्स इस बंदे को 'परियों के पापा' भी बता रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 3.60 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
भारत में रोड एक्सीडेंट के आंकड़े
सड़क हादसों के आंकड़ों को देखें तो देश की सड़कें गाड़ी चलाने के लिए काफी खतरनाक हैं। परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में हर साल 1.50 लाख से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। इन हादसों के मुख्य कारणों ओवरस्पीडिंग, गलत साइड में ड्राइविंग, ट्रैफिक लाइट जंपिंग और शराब के नशे में ड्राइविंग शामिल है। इसके अलावा मंत्रालय ने हादसों के लिए सड़कों के खराब डिजाइन को भी प्रमुख कारण माना है। रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की मौत होती है। इसलिए केंद्र सरकार बहुत जल्द नए दोपहिया वाहन के साथ दो हेलमेट लेने का कानून अनिवार्य रूप से लागू करने जा रही है।