{"_id":"685905bbf69af193080b1949","slug":"fake-accident-scam-in-bengaluru-senior-citizen-car-driver-looted-why-should-you-install-dashcam-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident Scam: बंगलूरू में बुजुर्ग बने 'एक्सीडेंट स्कैम' का शिकार, बचना है तो कार में जरूर लगवाएं ये डिवाइस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Accident Scam: बंगलूरू में बुजुर्ग बने 'एक्सीडेंट स्कैम' का शिकार, बचना है तो कार में जरूर लगवाएं ये डिवाइस
Mon, 23 Jun 2025 01:17 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:17 PM IST
सार
Fake Accident Scam In Bengaluru: आज कल अपराधी लोगों से पैसे ऐंठने के लिए सड़कों पर चल रहे कार चालकों को अपना निशाना बना रहे हैं। कार चालकों को फर्जी एक्सीडेंट में फंसाकर ठगा जा रहा है। इन मामलों में ज्यादातर बुजुर्गों, महिलाओं और अकेले कार चलाने वाले लोगों को शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
फर्जी एक्सीडेंट स्कैम
- फोटो : AI
विस्तार
देश की सड़कों पर अब वाहन चालकों को फर्जी एक्सीडेंट का आरोपी बनाकर दिनदहाड़े लूटा जा रहा है। हाल ही में इसका शिकार बंगलूरू के एक 78 वर्षीय कार चालक हुए, जिनसे अपराधियों ने एक्सीडेंट में हुए नुकसान की भरपाई करने के नाम पर में 5,500 रुपये वसूल लिए। जांच में पता चला कि अपराधियों पर 2017 से ही एक्सीडेंट बताकर लूटपाट करने का मामला दर्ज है। इन्हें सजा हुई थी लेकिन बेल मिलने के बाद उन्होंने फिर से वही काम शुरू कर दिया। बता दें कि यह सिर्फ बंगलूरू का मामला नहीं है, बल्कि दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी इस तरह के कई मामले दर्ज किए गए हैं। आइए जानते हैं बुजुर्ग के साथ क्या हुआ और आपको इस स्कैम से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
बुजुर्ग के साथ ऐसे हुआ एक्सीडेंट स्कैम
जानकारी के मुताबिक, बंगलूरू से एक व्यस्त सड़क पर उनकी कार में पीछे से स्कूटी सवार दो लोगों ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भी जोरदार नहीं थी, जिसके वजह से बुजुर्ग को पता नहीं चला। वह आगे ड्राइव करने लगे। लेकिन तभी स्कूटी सवार दोनों लोग बुजुर्ग का पीछा करने लगे। एक जगह उन्होंने ओवरटेक करके कार को रुकवा दिया। कार के रुकते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगे और बुजुर्ग से भरपाई के लिए 1 लाख रुपये की मांग की। जब बुजुर्ग ने पैसे देने से मना कर दिया तो वे कार के अंदर घुस गए और डैशबोर्ड पर रखे 2,500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह और पैसों की डिमांड करने लगे। इसके बाद बुजुर्ग ने नजदीकी एटीएम जाकर 3,000 रुपये निकाले और अपराधियों को दे दिया।

Trending Videos
पीछा करते हैं अपराधी
- फोटो : AI
बुजुर्ग ने बंगलूरू के अशोक नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की जांच में जब CCTV फुटेज खंगाला गया तो पता चला कि स्कूटी चालने वाले दोनों लोगों की इसी तरह के मामले में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों अपराधियों को कोर्ट से बेल मिल गई थी जिसके बाद वे फिर से वही काम कर रहे थे। ध्यान देने वाली बात है कि इन मामलों में अपराधी अकेले ड्राइव करने वाले लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए आपका चौकन्ना रहना जरूरी है, साथ ही आपके पास वीडियो फुटेज हो तो आप अपनी बेगुनाही साबित कर सकते हैं और अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कार ड्राइवर में दिखा बीवी का खौफ! डर के मारे लिखवा दिया ये संदेश, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी
बचने के लिए क्या करें?
सड़कों पर ऐसे होने वाली ठगी और लूटमार के मामलों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
कार में जरूर लगवाएं ये डिवाइस
आपको बता दें कि फर्जी एक्सीडेंट या रोडरेज के मामलों में आपको बचाने में 'डैशकैम' या डैश कैमरा काफी काम आता है। कई बार कार चालकों की गलती नहीं होती, लेकिन गलत तरीके से पैसे ऐंठने के लिए उनपर फर्जी मामले दर्ज कर दिए जाते हैं। ऐसे में आप डैशकैम की फुटेज दिखाकर अपनी बेगुनाही साबित कर सकते हैं। ध्यान रखें कि कार के आगे और पीछे, दोनों ओर डैशकैम लगा होना चाहिए। कई बार अपराधी पकड़े जाने के डर से उन कारों को निशाना नहीं बनाते जिनमें डैशकैम लगा होता है।

- ध्यान रखें कि यदि आपके साथ भी कभी ऐसा मामला हो तो कार के दरवाजे नहीं खोलें।
- अगर लगे कि आपका पीछा किया जा रहा है तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दें।
- अगर दूसरे वाहन को आपकी गलती के वजह से डैमेज होता है तो उसकी भरपाई इंश्योरेंस से कर सकते हैं। ऐसे में पैसे देने की जरूरत नहीं है।