{"_id":"6628efc80e30f84a5a0c8b0e","slug":"tesla-firing-employees-2024-tesla-to-cut-more-than-6000-jobs-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla: टेस्ला ग्लोबल वर्कफोर्स को कर रही कम, इन प्लांट में 6,000 से ज्यादा नौकरियों में करेगी कटौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: टेस्ला ग्लोबल वर्कफोर्स को कर रही कम, इन प्लांट में 6,000 से ज्यादा नौकरियों में करेगी कटौती
Wed, 24 Apr 2024 05:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:11 PM IST
सार
नौकरी में कटौती का अब तक का सबसे बड़ा दौर शुरू करने से पहले टेस्ला के पास वैश्विक स्तर पर 140,000 से अधिक कर्मचारी थे।
विज्ञापन
Elon Musk Tesla Car
- फोटो : Social Media
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला इंक. अपने ग्लोबल वर्कफोर्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती की सीईओ एलन मस्क की मांग के तहत टेक्सास और कैलिफोर्निया में कुल 6,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
कटौती में ऑस्टिन में 2,688 कर्मचारी शामिल हैं, जहां टेस्ला का मुख्यालय है और इसका एक प्रमुख कारखाना है। टेक्सास वर्कफोर्स कमीशन के साथ दायर एक नोटिस के मुताबिक, ये कटौती 14 जून से शुरू होने वाले 14-दिवसीय अवधि के दौरान शुरू हो जाएंगी।
टेक्सास में दायर अलग-अलग नोटिस के अनुसार, कैलिफोर्निया में कई जगहों पर टेस्ला ने 3,332 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना का भी खुलासा किया।
टेक्सास में दायर अलग-अलग नोटिस के अनुसार, कैलिफोर्निया में कई जगहों पर टेस्ला ने 3,332 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी में कटौती के अब तक के सबसे बड़े दौर को शुरू करने से पहले टेस्ला के वैश्विक स्तर पर 140,000 से ज्यादा कर्मचारी थे। हालांकि वाहन निर्माता ने 15 अप्रैल को कहा था कि वह अपने वर्कफोर्स के 10 प्रतिशत से ज्यादा की छंटनी कर रहा है। कंपनी की योजना से परिचित लोगों के अनुसार, वास्तव में बाहर निकाले गए लोगों की संख्या 20,000 से ज्यादा हो सकती है।
पिछले साल के आखिर में कंपनी के पास ऑस्टिन में 22,000 से ज्यादा लोग कार्यरत थे।वहां टेस्ला के प्रॉडक्शन प्लांट में मॉडल Y और साइबरट्रक बनाया जाता है। हालांकि यह साफ नहीं था कि कटौती वाली कितनी भूमिकाएं फैक्ट्री की नौकरियां थीं।
इस साल टेस्ला का स्टॉक 42 प्रतिशत गिर गया है। जो एसएंडपी 500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन है।
इस साल टेस्ला का स्टॉक 42 प्रतिशत गिर गया है। जो एसएंडपी 500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन है।