फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla Cybertruck receives Off-Road mode with locking differentials with OTA software updates

Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक को मिला लॉकिंग डिफरेंशियल और ऑफ-रोड मोड फीचर्स, जारी हुआ ओटीए

Wed, 01 May 2024 06:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 06:56 PM IST
सार

टेस्ला ने उपभोक्ताओं की उन चिंताओं को दूर करना शुरू कर दिया है, जिनमें गाड़ी में कुछ खास फीचर्स नहीं होना बताया गया था। टेस्ला ने इलेक्ट्रिक गाड़ी (ईवी) के लिए ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए नई, एडवांस्ड तकनीक से लैस फीचर्स पेश किए हैं।

विज्ञापन
Tesla Cybertruck receives Off-Road mode with locking differentials with OTA software updates
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla

विस्तार

टेस्ला ने ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ईवी के लिए नई एडवांस्ड तकनीकी-सहायता से लैस फीचर्स को पेश करके कार में गैर-मौजूद फीचर्स के बारे में उपभोक्ताओं की चिंताओं को दूर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बहुत देरी के बाद, लगभग पांच महीने पहले टेस्ला साइबरट्रक को लॉन्च किया गया था। हालांकि यह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक अब तक के सबसे बहुप्रतीक्षित वाहनों में से एक था। लेकिन इसमें कुछ प्रमुख फीचर्स शामिल नहीं थे, जिनकी उम्मीद किसी भी मॉडर्न पिकअप ट्रक में की जाती है। कई उपभोक्ताओं और वाहन प्रेमियों ने उन लापता फीचर्स की ओर इशारा किया था। ऐसा लगता है कि टेस्ला ने उन चिंताओं को दूर करना शुरू कर दिया है। क्योंकि कंपनी ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए ईवी के लिए नई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप ट्रक के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में टेस्ला साइबरट्रक में लॉकिंग डिफरेंशियल और अन्य ऑफ-रोड से जुड़े फीचर्स शामिल किए गए हैं। ऑफ-रोड मोड साइबरट्रक मालिकों को कठिन रास्तों से गुजरते समय समस्याओं से बचने में मदद करने वाले फीचर्स प्रदान करता है।

इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक के लिए नया ऑफ-रोड मोड चट्टानों, बजरी, गहरी बर्फ और रेत पर ईवी की हैंडलिंग को बेहतर बनाने का दावा करता है। लॉकिंग डिफरेंशियल ईवी के डुअल मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव वैरिएंट पर उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक वाहन के ट्रिपल मोटर से लैस वैरिएंट में फ्रंट-लॉकिंग डिफरेंशियल है। जबकि वर्चुअल रियर-लॉक डिफरेंशियल ऑवरलैंड मोड में हमेशा चालू रहता है।
विज्ञापन

टेस्ला साइबरट्रक भी ट्रेल असिस्ट के साथ आता है, जो ऊबड़-खाबड़ इलाकों में ईवी को कम रफ्तार से चलाने के प्रबंधन को चालक के लिए आसान बनाता है। यह फीचर चालक को ईवी को चलाने और उसे परेशानी से दूर रखने पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देता है।

ईवी को एक नया बाजा मोड भी मिला है, जो चालक द्वारा स्टेबिलिटी असिस्ट को न्यूनतम करने पर साइबरट्रक के संतुलन और हैंडलिंग को बेहतर बनाने का वादा करता है। यह फीचर हिल एसेंट कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल के साथ काम करता है।

टेस्ला का यह भी दावा है कि उसने पिकअप ट्रक की पेलोड का अनुमान लगाने और उसके अनुसार एडैप्टिव सस्पेंशन को एडजस्ट करने की क्षमता में सुधार किया है। ईवी नए अपडेट के बाद फिसलन वाली सतहों पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का वादा करता है।

साथ ही, एक नया साइबरटेंट मोड है जो सस्पेंशन को समतल करता है, ताकि आप समतल सतह पर सो सकें। टेस्ला का दावा है कि यह लाइट चालू रखता है और आउटलेट को भी चालू रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed