फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   tesla car owners in india list tesla owners in india

Tesla Owners in India:भारत में लॉन्च भले अब हुई, लेकिन इन चार लोगों के गैराज में पहले से खड़ी है टेस्ला की कार

Tue, 15 Jul 2025 06:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:23 PM IST
सार

भारत में टेस्ला की आधिकारिक लॉन्चिंग से काफी पहले ही कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने विदेशी बाजार से इस कार को मंगवा लिया था। करोड़ों रुपये की इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) और तमाम कानूनी औपचारिकताओं के बावजूद, इन लोगों ने अपने जुनून के चलते टेस्ला को भारत में आने से पहले ही अपने गैराज की शोभा बना लिया था। 

विज्ञापन
tesla car owners in india list tesla owners in india
Pooja Batra Tesla Model 3 - फोटो : Instagram/@poojabatra

विस्तार

भारत में टेस्ला की एंट्री का सपना आखिरकार हकीकत बन गया है। मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla (टेस्ला) ने मुंबई के बीकेसी में अपना पहला शोरूम खोलकर भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर कदम रख दिया है। साथ ही, कंपनी ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y भी पेश कर दी है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


लेकिन दिलचस्प बात यह है कि भारत में टेस्ला की आधिकारिक लॉन्चिंग से काफी पहले ही कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने विदेशी बाजार से इस कार को मंगवा लिया था। करोड़ों रुपये की इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) और तमाम कानूनी औपचारिकताओं के बावजूद, इन लोगों ने अपने जुनून के चलते टेस्ला को भारत में आने से पहले ही अपने गैराज की शोभा बना लिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - VinFast India: विनफास्ट VF7 और VF6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग शुरू, अगस्त में होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कीमत से ज्यादा मायने रखता है शौक
इन कारों की कीमत विदेश में तो कम होती है, लेकिन जब इन्हें भारत लाया जाता है तो भारी-भरकम इंपोर्ट टैक्स की वजह से इनकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि देश में सिर्फ गिने-चुने लोग ही ऐसे हैं, जिन्होंने यह महंगी डील की। इन चार लोगों ने न सिर्फ अपने शौक के लिए यह रकम खर्च की, बल्कि भारत में टेस्ला कार के पहले मालिक होने का गौरव भी हासिल किया। 

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी हुई भारत में लॉन्च, 490 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

प्रशांत रुईया - देश के पहले टेस्ला ऑनर
इस सूची में सबसे पहला नाम आता है एस्सार ग्रुप के प्रमोटर प्रशांत रुईया का। वह भारत में टेस्ला कार खरीदने वाले पहले व्यक्ति माने जाते हैं। साल 2017 में उन्होंने Tesla Model X खरीदी, जो एक शानदार ब्लू कलर की 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इस कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं और यह महज 4.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। रुईया के लिए यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि उनकी शख्सियत का हिस्सा बन गई है।

यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग

tesla car owners in india list tesla owners in india
Mukesh Ambani Cars - फोटो : Amar Ujala
मुकेश अंबानी - दो टेस्ला कारों के मालिक
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को कारों का जबरदस्त शौक है और उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें मौजूद हैं। उन्होंने 2019 में अपनी पहली Tesla Model S 100D खरीदी थी, जो 495 कमी की फुल चार्ज रेंज और 249 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। खास बात यह है कि यह कार 4.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें - JLR Recall: अमेरिका में जगुआर लैंड रोवर ने वापस मंगाई 21,000 गाड़ियां, जानें क्या है वजह

अंबानी की दूसरी टेस्ला कार
अंबानी के टेस्ला प्रेम का सिलसिला यहीं नहीं रुका। उन्होंने बाद में Tesla Model X 100D भी खरीदी, जिसे उन्होंने निजी स्तर पर इंपोर्ट कराया। सफेद रंग की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मुंबई की सड़कों पर कभी-कभार ही देखी गई है। इसकी फुल चार्जिंग पर रेंज 475 किमी है और यह 2.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Ban: वियतनाम में हनोई के सेंट्रल एरिया में बंद होंगे पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स, जानें वजह

बॉलीवुड से भी जुड़ा है टेस्ला का नाम
टेस्ला का क्रेज सिर्फ कारोबारी दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड से भी इसका खास कनेक्शन है। मशहूर अभिनेता रितेश देशमुख भी Tesla Model X के मालिक हैं। उनके लिए यह कार इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने उन्हें इसे गिफ्ट किया था।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: आसान टिप्स और ट्रिक्स से कार की लाइफ बढ़ाएं, अच्छी देखभाल से मिलेगी लंबी उम्र, जानें डिटेल्स

पूजा बत्रा के पास टेस्ला कार
इस सूची में चौथा नाम है पूर्व मिस इंडिया पैसिफिक और अभिनेत्री पूजा बत्रा का। पूजा बत्रा ने टेस्ला की एंट्री-लेवल कार Model 3 खरीदी है, जो फुल चार्ज में 386 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा है। और यह 5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें - Hyundai Aura S AMT: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया ऑटोमेटेड वेरिएंट, जानें कीमत और क्या है इसमें खास

tesla car owners in india list tesla owners in india
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
अब जब टेस्ला आई है, क्या बदलेगा बाजार?
टेस्ला की आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार मार्केट में जबरदस्त हलचल होगी। भले ही पहले ये कारें करोड़पतियों के गैराज तक सीमित थीं, लेकिन अब टेस्ला के शोरूम खुलने के बाद देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का चेहरा तेजी से बदल सकता है। हालांकि, टेस्ला के खरीदारों में इन चार लोगों का नाम सबसे पहले याद रखा जाएगा, जो टेस्ला के भारत आने से पहले ही इसे अपने घर ले आए थे। 

यह भी पढ़ें - EV Charging Station: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ईवी के लिए बड़ा कदम, यूपी सरकार लगाएगी पांच चार्जिंग स्टेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed