फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tesla car light show organised by Hindu devotees in Houston USA ahead of Shri Ram Mandir consecration ceremony

Ram Mandir: ह्यूस्टन में भारतीयों ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले अनोखे लाइट शो का किया आयोजन, जानें क्या है खास

Sat, 20 Jan 2024 07:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 07:34 PM IST
सार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में अमेरिका में उत्साही भक्तों ने भगवान राम को समर्पित एक अद्भुत और इनोवेटिव टेस्ला कार लाइट शो का आयोजन किया।

विज्ञापन
Tesla car light show organised by Hindu devotees in Houston USA ahead of Shri Ram Mandir consecration ceremony
Tesla car light show in Houston - फोटो : PTI

विस्तार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में अमेरिका में उत्साही भक्तों ने भगवान राम को समर्पित एक अद्भुत और इनोवेटिव टेस्ला कार लाइट शो का आयोजन किया।
विज्ञापन


खुद को "ग्रेटर ह्यूस्टन के रामजी की गिलाहरियां" कहने वाले 100 से ज्यादा टेस्ला कार मालिक शुक्रवार शाम को श्री गुरुवायुरप्पन कृष्ण मंदिर में लाइट शो के लिए एकत्र हुए, जिसने पड़ोस में सैकड़ों राम भक्तों और राहगीरों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


गाड़ियों के पीछे एक विशाल आकार का राम रथ था, जिसमें एक आदमकद मंदिर की ऑयल पेंटिंग और "जय श्री राम" का जोरदार संगीत चल रहा था। जो उस जगह को मंदिर में होने का एक दिव्य रूप और अनुभव दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ला कार चालक एक प्रमुख फीचर का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें हेडलाइट्स को एक ही समय में बंद और चालू करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है।

सुंदर लाइट शो के तुरंत बाद, वे मंदिर में आरती के लिए जमा हुए, जिसमें अन्य भक्तों भी शामिल हुए। जिन्होंने भगवान राम और कृष्ण को समर्पित भजन गाए और भक्तों के बीच प्रसाद बांटा। 

टेस्ला लाइट शो के आयोजकों के मुताबिक, इसमें भाग लेने वाले कार मालिकों को पहले से ही इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, "हमने सभी राम भक्तों से शो के लिए पंजीकरण करने, सुरक्षा कारणों से वाहन प्लेट नंबर प्रदान करने के लिए, एक फॉर्म को स्वीकार करने और हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया। पंजीकरण करने वाले सभी को अयोध्या मंदिर की स्क्रीन-प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ अपनी कार के लिए एक चुंबकीय डीकैल या स्टिकर मिला।"

कारों को इस तरह से लाइन में लगाया गया था कि जब ड्रोनों ने तस्वीरें लीं, तो लाल रंग में "राम" का एक असामान्य अक्षर परिवेश को रोशन कर रहा था।

आयोजकों में से एक, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अचलेश अमर ने कहा, "ठंड के मौसम और लंबे कार्यदिवस के बावजूद, इस शो के लिए सैकड़ों प्रतिभागियों और मंदिर में उपस्थित लोगों के बीच उत्साह देखना दिल को छू लेने वाला था।"

उन्होंने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका में, हमने इन आयोजनों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखा। जनवरी के मध्य से हम (वीएचपी) ने अमेरिका के 21 राज्यों और 41 शहरों में 51 बड़े पैमाने पर कार रैलियां आयोजित की हैं और भागीदारी अपने चरम पर रही है।"


सक्रिय स्वयंसेवकों में से एक, उमंग मेहता ने कहा, "ह्यूस्टन, डीसी और सैन फ्रांसिस्को में टेस्ला लाइट शो, या रैलियां और रथ यात्राएं राम मंदिर उद्घाटन के उत्सव की शुरुआत के लिए प्यार का एक छोटा सा इशारा हैं, क्योंकि हिंदू समुदाय 25 से ज्यादा पीढ़ियों (495 वर्षों) से इस पल का इंतजार कर रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed