{"_id":"6464ddba75d5d2129e08aee7","slug":"technology-will-change-the-experience-of-traveling-in-a-car-mark-zuckerberg-and-bmw-are-doing-special-work-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Experience: तकनीक से बदलेगा कार में सफर करने का अनुभव, मार्क जकरबर्ग और बीएमडब्ल्यू कर रहे खास काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Experience: तकनीक से बदलेगा कार में सफर करने का अनुभव, मार्क जकरबर्ग और बीएमडब्ल्यू कर रहे खास काम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 17 May 2023 07:38 PM IST
सार
बीएमडब्ल्यू और मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग मिलकर ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में कार में सफर करने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। यह क्या तकनीक है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनियाभर में कारों को और आधुनिक बनाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दुनिया की दो प्रमुख कंपनियां मिलकर ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे भविष्य में कार में सफर करने का अनुभव ही बदल जाएगा।
मार्क जकरबर्ग ने दी जानकारी
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें कार में सफर की भविष्य की तकनीक को दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह लिखा है कि हमने यात्रियों के लिए मिक्स और वर्चुअल वास्तविकता अनुभव को बनाने के लिए बीएमडब्ल्यू के साथ पार्टनरशिप की है। इससे ज्यादा स्पीड में कार को चलाने पर भी यात्री सटीक तरीके से किसी भी चीज को देख, पढ़ और समझ सकता है।
मार्क जकरबर्ग ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि कार में सफर के दौरान यात्री वीआर कैमरा के जरिए आसानी से वास्तविकता को वर्चुअल तरीके से देख, समझ और पढ़ सकता है। इसके साथ ही सफर के दौरान अपनी पसंद के काम करने के साथ ही ऑनलाइन गेम भी खेल सकता है। इसके लिए वीआर कैमरा और जॉयस्टिक का उपयोग करना होगा। यह तकनीक इतनी तेज होगी कि कार के तेज चलने के बाद भी वास्तविकता का वर्चुअल तरीके से आभास करवाएगी।
अगर भविष्य की इस तकनीक का उपयोग यात्रियों के लिए होगा तो इसका फायदा यह होगा कि यात्री सफर के दौरान बिना मोबाइल, लैपटॉप के ही अपने जरूरी कामों को निपटाने के साथ ही मनोरंजन भी कर पाएंगे।
मार्क जकरबर्ग की यह वीडियो काफी कम समय में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। महज एक घंटे में ही वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इसके साथ ही लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे बेहतरीन बता रहे हैं तो कुछ इसकी तुलना मैट्रिक्स से कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।