फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Nexon with ADAS Features Launched Also Launches New Special Red Dark Edition

Tata Nexon: ADAS तकनीक के साथ लॉन्च हुई टाटा नेक्सन, जानें कीमत, नया रेड डार्क एडिशन भी लॉन्च

Fri, 17 Oct 2025 10:22 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 10:22 AM IST
सार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अब अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को और एडवांस बना दिया है। जिससे अब नेक्सन एसयूवी पहले की तुलना में ज्याता सुरक्षित हो गई है।

विज्ञापन
Tata Nexon with ADAS Features Launched Also Launches New Special Red Dark Edition
2025 Tata Nexon - फोटो : Tata Motors

विस्तार

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अब अपनी लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon (टाटा नेक्सन) को और एडवांस बना दिया है। जिससे अब नेक्सन एसयूवी पहले की तुलना में ज्याता सुरक्षित हो गई है। हाल ही में कंपनी ने Nexon EV (नेक्सन ईवी) में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स जोड़े थे। और अब यही टेक्नोलॉजी पेट्रोल और डीजल इंजन वाली Nexon (ICE) में भी दी गई है। इसके साथ ही टाटा ने एक नया लिमिटेड वेरिएंट Red Dark Edition (रेड डार्क एडिशन)भी लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआती कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Toyota Hyryder Aero Edition: टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का लिमिटेड एयरो एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
विज्ञापन

ADAS वाला Nexon मॉडल: कीमत और फीचर्स
ADAS से लैस टाटा नेक्सन का Fearless+PS DCA वेरिएंट करीब साढ़े 13 लाख रुपये से शुरू होता है। जबकि इसका रेड डार्क पेट्रोल-DCA वर्जन की कीमत करीब 13.81 लाख रुपये तक जाती है। इन सभी कीमतों में टैक्स शामिल नहीं है।

नेक्सन के ADAS पैकेज में कई हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन सेंट्रिंग सिस्टम, हाई बीम असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis EV: किआ कैरेंस क्लैविस ईवी दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

इन फीचर्स की वजह से नेक्सन अब Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Mahindra XUV 3XO (महिंद्रा एक्सयूवी 3XO) जैसी एसयूवी के मुकाबले में और मजबूत बन गई है। साथ ही, नेक्सन भारत की पहली मेड-इन-इंडिया एसयूवी है जिसे Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) और Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी), दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें - High Court: गड्ढों से होने वाली मौत पर सरकार को देना होगा ₹6 लाख का मुआवजा, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
विज्ञापन

Tata Nexon with ADAS Features Launched Also Launches New Special Red Dark Edition
Tata Nexon Red Dark Edition - फोटो : Tata Motors
Red Dark Edition: दमदार लुक्स और नए फीचर्स
ADAS अपडेट के साथ टाटा मोटर्स ने Nexon Red Dark Edition (नेक्सन रेड डार्क एडिशन) भी लॉन्च किया है। इस वेरिएंट की कीमतें 12.44 लाख रुपये (पेट्रोल MT) से शुरू होकर 14.15 लाख रुपये (डीजल AMT) तक जाती हैं। 

कंपनी ने ये एडिशन तब लॉन्च किया है जब नेक्सन ने पिछले महीने रिकॉर्ड 22,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की थी। इसका श्रेय जीएसटी दरों में बदलाव और नेक्सन में मिलने वाले कई इंजन ऑप्शंस को जाता है।

यह भी पढ़ें - Triumph Speed Triple 1200 RX: ट्रायम्फ ने भारत में लॉन्च की लिमिटेड एडिशन स्पीड ट्रिपल 1200 RX, जानें कीमत और क्या है खास

कैसा है इसका लुक और इंटीरियर
Red Dark Edition को एटलस ब्लैक कलर में पेश किया गया है, जिसमें रेड एक्सेंट्स और पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। इसके ग्रैनाइट ब्लैक इंटीरियर में वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, रेड स्टिचिंग, डैशबोर्ड पर रेड इनसर्ट्स, और 'Red Dark' बैजिंग दी गई है। जिससे इसे एक प्रीमियम लुक मिलता है।

यह भी पढ़ें - Honda: होंडा CBR650R और CB650R को नए कलर ऑप्शन के साथ 2026 के लिए किया गया अपडेट, जानें डिटेल्स

किन वेरिएंट्स में ADAS
यह एडिशन पांच पावरट्रेन ऑप्शंस में आता है। जिसमें Petrol-MT, Petrol-DCA, CNG-MT, Diesel-MT, और Diesel-AMT शामिल हैं। लेकिन ध्यान रहे, ADAS फीचर फिलहाल सिर्फ पेट्रोल-DCA वेरिएंट में ही उपलब्ध है। 

ADAS फीचर्स से लैस नेक्सन रेड डार्क वेरिएंट में भी उपलब्ध है। जिसके लिए 28,000 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे और जिससे इसकी कीमत 13.81 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - TVS Apache RTX: टीवीएस ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक अपाचे आरटीएक्स, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed