फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata harrier ev pulls mahindra thar roxx out of mud viral video

कीचड़ में फंसी Thar को खींच लाई Harrier EV, लोग कर रहे तारीफ, देखें वायरल वीडियो

Thu, 24 Jul 2025 06:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कीचड़ में फंसी Mahindra Thar Roxx को खींचकर बाहर निकालती नजर आ रही है। इस नजारे ने Thar की ऑफ-रोड बादशाही को भी सवालों में डाल दिया है।

विज्ञापन
Tata harrier ev pulls mahindra thar roxx out of mud viral video
इलेक्ट्रिक कार ने कर दिया कमाल! - फोटो : Instagram/the_harrier_world

विस्तार

Tata Motors ने हाल ही में अपनी पहली ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) इलेक्ट्रिक SUV Harrier.ev को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह SUV न केवल QWD (Quad Motor Drive) तकनीक के साथ आती है, बल्कि भारत में बनी पहली ऑल-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक एसयूवी भी है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी दमदार ऑफ-रोड क्षमता दिखाने के लिए केरल के ‘एलिफेंट रॉक’ पर इसकी चढ़ाई का वीडियो भी जारी किया था। अब इस एसयूवी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह महिंद्रा थार रॉक्स जैसी हार्डकोर एसयूवी को कीचड़ से बाहर निकालती नजर आ रही है।
विज्ञापन


कीचड़ में फंसी कार के लिए मसीहा बनी हैरियर
Mahindra Thar Roxx अपनी जबरदस्त ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि थार एक गहरे कीचड़ में फंस गई है। SUV बंपर तक कीचड़ में धंसी हुई है। इस कार के खुद से बाहर निकलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। तभी टाटा हैरियर ईवी आती है और रस्सी के सहारे थार रॉक्स को खींचकर कीचड़ से बाहर निकाल देती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स में कौन है बेस्ट?
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोगों को हैरियर इलेक्ट्रिक की रियल-वर्ल्ड ताकत देखने का मौका दे रहा है।

देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by TATA HARRIER 👑 (@the_harrier_world)




Thar Roxx है बेहद खास
Mahindra Thar Roxx को ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के बीच खासा पसंद किया जाता है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें 2.0-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन (2WD), और 2.2-लीटर डीजल इंजन (RWD और 4x4 ऑप्शन) मिलते हैं। साथ ही, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें: बच्चों को कॉलेज भेजने के लिए खरीदना है ई-स्कूटर? ये हैं 4 तगड़े ऑप्शन, कीमत 60,000 से भी कम!

कम नहीं है हैरियर ईवी
दूसरी ओर टाटा हैरियर ईवी की बात करें, तो यह दो बैटरी पैक ऑप्शन- 65 kWh और 75 kWh में आती है। इसके डुअल-मोटर सेटअप में फ्रंट मोटर 155.8 bhp और रियर मोटर 234.7 bhp का पावर देता है। SUV को खास ऑफ-रोड एक्सपीरियंस के लिए छह ड्राइविंग मोड्स से लैस किया गया है। इन मोड्स के जरिए वाहन पावर डिस्ट्रीब्यूशन और सस्पेंशन सेटिंग्स को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार एडजस्ट करता है, जिससे हर तरह के टेरेन पर बेहतरीन प्रदर्शन मिल सके।

जहां एक ओर Mahindra Thar Roxx का ऑफ-रोड रुतबा पहले से ही कायम है, वहीं Tata Harrier.ev ने इस वीडियो के जरिए अपनी काबिलियत साबित कर दी है। यह घटना भारतीय EV सेगमेंट में एक नया आत्मविश्वास भरती है और दिखाती है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed