{"_id":"688215b42759376ed409ab30","slug":"honda-cb125-hornet-vs-hero-xtreme-125r-comparison-features-specifications-details-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स में कौन है बेस्ट?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स में कौन है बेस्ट?
Thu, 24 Jul 2025 04:45 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 04:45 PM IST
सार
होंडा ने 125cc सेगमेंट में Hero Xtreme 125R को टक्कर देने के लिए अपनी नई बाइक CB125 Hornet को बाजार में उतार दिया है। दोनों बाइक्स स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी से लैस हैं, लेकिन कौन सी बाइक है बेहतर? जानिए इस खास तुलना में।
विज्ञापन
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होंडा ने 125cc सेगमेंट में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने के लिए मार्केट में अपनी नई 125cc बाइक Honda CB125 Hornet को उतारने वाली है। भारतीय बाजार में इस बाइक का सीधा मुकाबला पहले से मौजूद Hero Xtreme 125R से होने वाला है। दोनों बाइक्स सेगमेंट में शानदार स्पोर्टी डिजाइन और फीचर्स के साथ आती हैं। अगर आप भी एक स्पोर्टी 125cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि दोनों बाइक में से किसे खरीदना बेहतर फैसला होगा।
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: डाइमेंशन्स और डिजाइन
Honda CB125 Hornet की लंबाई 2015 mm, चौड़ाई 783 mm और ऊंचाई 1087 mm है। इसका व्हीलबेस 1330 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 166 mm है। बाइक का कर्ब वेट 124 किलो है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
Hero Xtreme 125R थोड़ी छोटी लेकिन चौड़ी बाइक है, जिसकी लंबाई 2009 mm और चौड़ाई 793 mm है। इसकी ऊंचाई 1051 mm और व्हीलबेस 1319 mm है। ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा (180 mm) है, लेकिन वजन 136 किलो है जो CB125 Hornet से 12 किलो ज्यादा है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
विज्ञापन
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: इंजन और परफॉर्मेंस
Honda CB125 Hornet में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7500 rpm पर 11 bhp और 6000 rpm पर 11.2 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें: युवा दिलों पर राज करती हैं 250cc की ये पांच मोटरसाकिल, माइलेज के साथ दमदार परफॉर्मेंस
वहीं, Hero Xtreme 125R में थोड़ा बड़ा 124.7cc इंजन मिलता है जो 8250 rpm पर 11.4 bhp और 6500 rpm पर 10.5 Nm टॉर्क देता है। इसकी 0-60 किमी/घंटा की टाइमिंग 5.9 सेकंड है। यानी पावर में Xtreme थोड़ी आगे है, लेकिन वजन में हल्की होने के कारण एक्सीलरेशन में CB125 Hornet तेज है।

दोनों बाइक में मिलती है अग्रेसिव स्टाइलिंग
- फोटो : अमर उजाला
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: चेसिस और सस्पेंशन
दोनों बाइक्स डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनी हैं, लेकिन CB125 Hornet में इस सेगमेंट में पहली बार गोल्डन यूएसडी (Upside Down) फोर्क्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक और बेहतर स्टेबिलिटी देते हैं। पीछे की ओर 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक दिया गया है।
दूसरी ओर, Hero Xtreme 125R में 37 mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक मिलता है। हालांकि इसका रियर सस्पेंशन ज्यादा कस्टमाइजेबल है, लेकिन फ्रंट में CB125 Hornet बेहतर टेक्नोलॉजी ऑफर करती है।
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: ब्रेक्स और टायर्स
CB125 Hornet में आगे 240 mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है, जिसमें सिंगल-चैनल ABS भी मिलता है। Hero Xtreme 125R दो वेरिएंट में आती है - एक में 240 mm डिस्क ब्रेक (CBS) और दूसरे में 276 mm डिस्क ब्रेक एबीएस (ABS) के साथ मिलता है, दोनों में पीछे 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है।
यह भी पढ़ें: Honda Shine 100 और Shine 100 DX में क्या है फर्क? जानिए आपको कौन सी बाइक खरीदनी चाहिए
टायर साइज की बात करें तो, CB125 Hornet के फ्रंट में 80/100-17 और रियर में 110/80-17 टायर मिलते हैं। वहीं, Xtreme 125R में इससे चौड़े 90/90-17 (फ्रंट) और 120/80-17 (रियर) टायर्स मिलते हैं, जो रोड ग्रिप और स्टेबिलिटी के लिहाज से बेहतर हैं।
Honda CB125 Hornet Vs Hero Xtreme 125R: फीचर्स और कनेक्टिविटी
CB125 Hornet में फुल एलईडी लाइटिंग, 4.2-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Honda RoadSync एप सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Hero Xtreme 125R में ब्लूटूथ-सपोर्टेड नेगेटिव LCD डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसमें एप-बेस्ड कनेक्टिविटी नहीं मिलती। दोनों बाइक्स में डिजिटल कंसोल और सिंगल-चैनल ABS कॉमन फीचर्स हैं।