{"_id":"68a83e3dd0c029a5480c5e8a","slug":"suvs-sedans-may-get-cheaper-as-govt-mulls-flat-40-gst-no-cess-claims-report-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Price: बड़ी कारों और एसयूवी की कीमतें होंगी सस्ती? सरकार घटा सकती है 40 प्रतिशत तक जीएसटी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Price: बड़ी कारों और एसयूवी की कीमतें होंगी सस्ती? सरकार घटा सकती है 40 प्रतिशत तक जीएसटी
Fri, 22 Aug 2025 03:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:24 PM IST
सार
सरकार अब सिर्फ छोटी कारों और टू-व्हीलर तक ही राहत देने की तैयारी में नहीं है, बल्कि बड़ी सेडान और एसयूवी गाड़ियों की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
2025 Skoda Kodiaq
- फोटो : Skoda
विस्तार
सरकार अब सिर्फ छोटी कारों और टू-व्हीलर तक ही राहत देने की तैयारी में नहीं है, बल्कि बड़ी सेडान और एसयूवी गाड़ियों की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल इन गाड़ियों पर कुल टैक्स (जीएसटी और सेस मिलाकर) करीब 50 प्रतिशत तक लगता है। लेकिन अब प्रस्ताव है कि लग्जरी और "सिन गुड्स" के लिए सीधा 40 प्रतिशत जीएसटी रखा जाए।
यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी समन मोड से जुड़ी कथित घातक दुर्घटना के बाद जारी किया बयान, होगी जांच

नई सेस की आशंका भी
हालांकि राहत के साथ-साथ आशंका भी बनी हुई है। दरअसल, जीएसटी दरों पर चर्चा करने वाली मंत्री समूह की बैठक में कुछ राज्यों ने 40 प्रतिशत टैक्स के ऊपर अतिरिक्त सेस लगाने की मांग की है। अभी एसयूवी और लंबी सेडान (चार मीटर से ज्यादा और बड़ी इंजन क्षमता वाली गाड़ियां) पर 28 प्रतिशत जीएसटी और 22 प्रतिशत सेस वसूला जाता है।
यह भी पढ़ें - Traffic Challan: बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस दे रही लंबित चालानों पर 50 प्रतिशत छूट, 23 अगस्त से 12 सितंबर तक मिलेगी राहत

Citroen C3X SUV
- फोटो : Citroen
अगला फैसला जीएसटी काउंसिल लेगी
जीएसटी दरों पर आखिरी फैसला अगले महीने जीएसटी काउंसिल की बैठक में होगा, जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। केंद्र सरकार फिलहाल इस बात के पक्ष में है कि लग्जरी और "सिन गुड्स" पर सीधा 40 प्रतिशत टैक्स लगाया जाए और सेस खत्म कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें - Toll Free: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 23 अगस्त से प्रमुख राजमार्गों पर श्रद्धालुओं के वाहनों पर टोल माफ

क्यों लगाया गया था सेस
दरअसल, जब जीएसटी लागू हुआ था तब राज्यों के "राजस्व नुकसान" की भरपाई के लिए सेस सिर्फ 5 साल के लिए लगाया गया था। लेकिन कोविड के दौरान हुई नुकसान की भरपाई के लिए इसे 3 साल और बढ़ा दिया गया।
छोटे वाहनों और टू-व्हीलर को भी राहत
सिर्फ बड़ी गाड़ियां ही नहीं, छोटे वाहनों और टू-व्हीलर पर भी टैक्स का बोझ घटकर 29 प्रतिशत से 18 प्रतिशत होने की संभावना है। हालांकि कीमतों में सबसे बड़ा फायदा एसयूवी और बड़ी कारों के खरीदारों को मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है

Electric Car
- फोटो : Freepik
ईवी पर असर
यह कटौती पेट्रोल-डीजल और हाइब्रिड गाड़ियों पर होगी, जिससे इनकी तुलना इलेक्ट्रिक गाड़ियों से और आसान हो जाएगी। अभी ईवी पर सिर्फ 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है। पहले जहां ईवी और पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के बीच 23 प्रतिशत का टैक्स अंतर था, वहीं अब यह घटकर 13 प्रतिशत रह जाएगा। जानकारों का मानना है कि इससे ईवी खरीदने का आकर्षण थोड़ा कम हो सकता है, खासकर टू-व्हीलर सेगमेंट में।
यह भी पढ़ें - Rapido: रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना, उपभोक्ता प्राधिकरण सीसीपीए की कड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें - Bike Taxi: बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती

क्या कंपनियां फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगी
ग्राहकों और सरकार दोनों के बीच यह सवाल है कि क्या ऑटो कंपनियां यह टैक्स कटौती ग्राहकों तक पहुंचाएंगी या नहीं। अक्सर आरोप लगता है कि कंपनियां फायदा खुद रख लेती हैं। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस बार कंपनियों पर दबाव रहेगा ताकि बिक्री बढ़ाने के लिए राहत सीधे ग्राहकों तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा