Surat Police: जहां नहीं पहुंच सकती पुलिस की गाड़ी, वहां पहुंचेगा ये अनोखा सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर!
Surat Police Self Balancing Scooter: सूरत पुलिस ने घनी आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने के मकसद से अपने फ्लीट में 25 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शामिल किया है। इससे पुलिस को शहर की घनी आबादी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त लगाने में आसानी होगी।
विस्तार
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसान होगी पेट्रोलिंग
Empowering safety with innovation! NewAgePolicing
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) February 3, 2025
25 new self-balancing e-scooters added to our fleet
Grateful for AMNS contribution to our green initiatives!#GujaratPolice#SuratPolice#InnovationInAction#EScooters pic.twitter.com/urLW9tWZZZ
कैसा है ये सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर
इस सेल्फ बैलेंसिंग ई-स्कूटर में आमने-सामने दो पहिये लगाए गए हैं। दोनों पहियों के बीच में गैप है जिसमें एक व्यक्ति खड़ा रह सकता है। स्कूटर को मोड़ने और स्पीड बढ़ाने के लिए एक हैंडल दिया गया है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस स्कूटर पर सवार होता है यह अपने आप बैलेंस होने लगता है और सवार को गिरने नहीं देता। यह स्कूटर बेहद कॉमपैक्ट है जिसे काफी आसानी से संकरी गलियों या व्यस्त बाजार में चलाया जा सकता है।
मंत्री ने दिया बयान