फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Stranded Toll Plaza? Here's Truth About Free Fuel, Emergency Help National Highways

एनएचएआई: टोल प्लाजा पर फंसे तो क्या मुफ्त मिलेगा पेट्रोल-डीजल? जानें सोशल मीडिया पर वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Fri, 11 Sep 2026 09:35 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

क्या नेशनल हाईवे पर गाड़ी का तेल खत्म होने पर टोल प्लाजा से फ्री में पेट्रोल मिलता है? सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का सच कुछ और ही है। आइए जानते हैं एनएचएआई का नियम क्या कहता है और हाईवे पर फंसने पर ईंधन का खर्च किसे देना पड़ता है।
 

विज्ञापन
Stranded Toll Plaza? Here's Truth About Free Fuel, Emergency Help National Highways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर किसी गाड़ी का पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाए तो क्या टोल प्लाजा से मुफ्त ईंधन मिल सकता है। सोशल मीडिया और आम बातचीत में इससे जुड़ा एक दावा भी सुनने को मिलता है कि टोल प्लाजा पर फंसे यात्रियों को मुफ्त पेट्रोल या डीजल दिया जाता है, लेकिन यह बात सही नहीं है। टोल प्लाजा यात्रियों को मुफ्त पेट्रोल या डीजल नहीं देते हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी की स्थिति में यात्रियों को सहायता मिल सकती है। जरूरत पड़ने पर नेशनल हाईवे पेट्रोल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें ईंधन या टोइंग सर्विस की व्यवस्था कराने में मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन


क्या टोल प्लाजा पर मुफ्त पेट्रोल-डीजल मिलता है?
इसका सीधा जवाब है नहीं...अगर नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान आपकी गाड़ी का पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाता है, तो टोल प्लाजा की ओर से आपको मुफ्त ईंधन नहीं दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर हाईवे पर मौजूद पेट्रोल या इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम सहायता की व्यवस्था कर सकती है, लेकिन दिए गए ईंधन का खर्च यात्री को ही उठाना होगा। यानी मदद मिल सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पेट्रोल या डीजल मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन




इमरजेंसी में कैसे मिलेगी मदद?
अगर आप कभी ऐसे किसी समस्या में फंस जाते हैं, तो आप1033 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नेशनल हाईवे की 24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन है। एनएचएआई के अनुसार, हाईवे पर इमरजेंसी या गैर-इमरजेंसी सहायता के लिए इस नंबर संपर्क किया जा सकता है।

इसका मतलब है कि अगर आपकी गाड़ी रास्ते में खराब हो गई है, कोई इमरजेंसी आ गई है या आपको हाईवे पर सहायता की जरूरत है, तो आपके लिए यह नंबर मदद का प्रमुख जरिया हो सकता है।

टोइंग की सुविधा भी मिल सकती है
अगर गाड़ी में ऐसी खराबी आ गई है कि वह आगे नहीं चल सकती, तो सिर्फ ईंधन ही नहीं, बल्कि टोइंग की मदद भी मिल सकती है। NHAI के आधिकारिक में नेशनल हाईवे पर सहायता के लिए फ्री एंबुलेंस और टो-अवे क्रेन सुविधाओं का भी जिक्र है। इसलिए हाईवे पर वाहन खराब होने की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करना उपयोगी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed