फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   South Korea leading shipping company receives significant relief US government removal port-entry fees benefi

Port Entry Fee: दक्षिण कोरिया की शिपिंग कंपनी को अमेरिकी सरकार से बड़ी राहत, पोर्ट-एंट्री शुल्क हटाने का एलान

Tue, 11 Nov 2025 06:31 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 11 Nov 2025 06:31 PM IST
सार

Port Entry Fee: अमेरिकी सरकार ने हुंडई ग्लोविस पर लगाए गए बंदरगाह प्रवेश शुल्क को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। यह राहत अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्धविराम के बाद दी गई है।

विज्ञापन
South Korea leading shipping company receives significant relief US government removal port-entry fees benefi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख शिपिंग कंपनी हुंडई ग्लोविस को अमेरिकी सरकार से बड़ी राहत मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कंपनी पर लगाए गए पोर्ट-एंट्री शुल्क को एक साल के लिए निलंबित करने का फैसला लिया है। माईल बिजनेस न्यूज कोरिया की अंग्रेजी सेवा पल्स की रिपोर्ट के अनुसार इस निर्णय से हुंडई ग्लोविस को लगभग 200 अरब वॉन (137.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के वार्षिक वित्तीय बोझ से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

क्यों लगाया गया था शुल्क?

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने पहले अमेरिका के बाहर निर्मित कार वाहकों पर 46 डॉलर प्रति नेट टन का पोर्ट-एंट्री शुल्क लगाया था। यह कदम मुख्य रूप से चीनी निर्मित जहाजों को निशाना बनाकर उठाया गया था। इसके बाद 14 अक्तूबर से लागू हुआ था। हालांकि, वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच हालिया व्यापार युद्धविराम के बाद अमेरिका ने ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत इन प्रतिबंधों को एक साल के लिए निलंबित का दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़े-GRAP-3: दिल्ली में लागू हुआ ग्रेप-3,जानें कौन सी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के चलाने पर लगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

 हुंडई ग्लोविस को तुरंत राहत

पिछले बृहस्पतिवार को जब यह निलंबन फेडरल रजिस्टर में दर्ज हुआ था तो सोमवार से ही कंपनी को पोर्ट फीस चुकाने की आवश्यकता समाप्त हो गई थी। यह राहत अगले साल के अंत तक लागू रहेगी। कंपनी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि नई अमेरिकी नीति के तहत उसे भारी शुल्क करना पड़ रहा था।

शिपर्स को भी राहत

उद्योग सूत्रों के अनुसार हुंडई ग्लोविस अब उन अधिभारों को हटाने की तैयारी में है, जो उसने अमेरिकी पोर्ट फीस की वजह से ग्राहकों पर लगाए थे। सोमवार से कंपनी इन अतिरिक्त शुल्कों को माल ढुलाई शुल्क में शामिल नहीं करेगी। हालांकि यह तय कर रही है कि क्या उस समय का अधिभार ग्राहकों से लिया जाएगा या नहीं। कंपनी का मानना है कि उस समय की लागत का बोझ शिपर्स व कंपनी दोनों को साझा करना चाहिए।

ये भी पढ़े- NCLT: एनसीएलटी ने सुजुकी मोटर गुजरात और मारुति सुजुकी इंडिया के विलय को दी हरी झंडी, जानें कब होगी शुरुआत

भविष्य की संभावना

शिपिंग उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक संबंध स्थिर रहते हैं, तो इस पोर्ट-एंट्री शुल्क का निलंबन अगले साल से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यह फैसला न केवल हुंडई ग्लोविस के लिए बल्कि एशियाई शिपिंग कंपनियों के लिए भी वैश्विक व्यापार राहत का संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed