फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Running AC while driving is there any benefit or harm, know the complete details

Car Care Tips: गाड़ी चलाते हुए एसी चलाने पर होता है फायदा, या होता है नुकसान, जानें पूरी डिटेल

Wed, 21 Feb 2024 10:01 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 21 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

ज्यादातर लोग कार चलाते हुए एसी चलाते हैं। वहीं कुछ लोग एसी चलाने की जगह खिड़की खोलते हैं। इनमें से किस तरह से फायदा होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Running AC while driving is there any benefit or harm, know the complete details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के साथ ही भारत में कार चलाते हुए लोग कुछ चीजों को सबसे पहले करते हैं। अक्सर लोग कार चलाते हुए एसी को सबसे पहले चलाते हैं। ऐसा करने से फायदा मिलता है या फिर इससे कार को नुकसान होता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


बढ़ रहा उपयोग
दुनियाभर में कारों का उपयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण दुनियाभर के देशों में सड़कों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में भी सड़कों, हाइवे और एक्सप्रेस वे के बेहतर होने के कारण लगातार लोग कारों से लंबे सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी बंद रखने से फायदा या नुकसान
कार से सफर करते हुए कुछ लोग अपनी कार का एसी बंद रखते हैं। एसी बंद रखने के साथ ही ज्यादातर लोग शीशा खोलते हैं। जिससे बाहर की हवा कार के अंदर आती है। लेकिन ऐसा करने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

क्या है नुकसान
अगर कार चलाते हुए एसी बंद करने के साथ ही शीशे खोलकर सफर किया जाता है। तो इसके कुछ खास नुकसान होते हैं। सबसे पहला नुकसान यह होता है कि बाहर की हवा में नमी होती है और लगातार इस तरह से कार चलाते हुए यात्रियों को जल्दी थकान होने लगती है। इसके साथ ही नींद भी जल्दी आती है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा किसी भी कार को एयरोडाइनेमिक तरीके से बनाया जाता है। ऐसे में अगर खिड़की खोलकर कार चलाई जाती है तो हवा कार के अंदर-बाहर होती है। जिससे कार ज्यादा प्रभावी तरह से नहीं चल पाती। कार की स्पीड भी कम होती है और इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है। जिससे एवरेज में भी कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed