{"_id":"659e2410d4a0b33f01000055","slug":"run-the-heater-in-the-car-during-winter-season-do-not-make-this-mistake-danger-to-life-will-increase-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: सर्दियों के मौसम में कार में चलाते हैं हीटर, न करें यह भूल, जान पर बढ़ जाएगा खतरा, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: सर्दियों के मौसम में कार में चलाते हैं हीटर, न करें यह भूल, जान पर बढ़ जाएगा खतरा, जानें डिटेल
Wed, 10 Jan 2024 10:53 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:53 AM IST
सार
अगर आप भी सर्दियों के मौसम में कार में हीटर का उपयोग करते हैं, तो किन बातों के कारण जान पर खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग कार में हीटर का उपयोग करते हैं। लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण हीटर का उपयोग करना सेहत और जान पर भारी पड़ जाता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिनके कारण कार में हीटर का उपयोग करना समस्या बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
हीटर का होता है उपयोग
सर्दियों के मौसम में कार से सफर के दौरान लोग केबिन को गर्म रखने के लिए हीटर का उपयोग करते हैं। लेकिन काफी कम लोग ही इस बात को जानते हैं हीटर को सही तरह से कैसे उपयोग किया जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग कुछ लापरवाही कर देते हैं, जिससे जान पर खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
न करें इस बटन का उपयोग
सर्दियों के समय जब कार में सफर के दौरान हीटर का उपयोग किया जाता है। तब कभी भी एयर सर्कुलेशन के बटन का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस बटन के उपयोग के कारण कार के केबिन की हवा अंदर ही रहती है और बाहर से ताजी हवा अंदर नहीं आती। जिससे कुछ समय बाद केबिन के अंदर की गर्म हवा विषैली होने लगती है जो शरीर पर बुरा असर करती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
केबिन बन सकता है गैस चैंबर
सर्दियों के समय जब हीटर का उपयोग किया जाता है, तब लापरवाही के कारण कार का केबिन गैस चैंबर बन सकता है। कार को स्टार्ट किया जाता है जिसके बाद कई तरह की विषैली गैस निकलती हैं। हीटर का उपयोग करने पर कई बार यह गैस केबिन में आ जाती हैं। लगातार ऐसे वातावरण में रहने के कारण दम भी घुट सकता है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
करें यह काम
अगर आप भी सर्दियों में कार में हीटर का उपयोग करते हैं, तो दो तरह से सुरक्षित सफर कर सकते हैं। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि कार में हीटर चलाने के साथ ही हल्का शीशा भी खोलें। ऐसा करने से विषैली गैस बाहर निकल जाएंगी। वहीं दूसरी ओर कार में री-सर्कुलेशन के बटन का उपयोग न करें। इस तरह से भी कार में लगातार बाहर से ताजी हवा अंदर केबिन में आएगी और केबिन की खराब हवा बाहर निकल जाएगी।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा