{"_id":"6374eaf96460c24230510c26","slug":"run-the-ac-of-the-car-for-some-time-even-in-winter-otherwise-it-will-be-a-big-expense-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Ac In Winters: सर्दियों में भी कुछ देरचलाना जरूरी है कार का एसी, नहीं तो गर्मियों में होगा मोटा खर्चा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Ac In Winters: सर्दियों में भी कुछ देरचलाना जरूरी है कार का एसी, नहीं तो गर्मियों में होगा मोटा खर्चा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:44 PM IST
सार
गर्मियों के मौसम में ही कार के एसी को चलाया जाता है और सर्दियों में कार में सिर्फ हीटर को चलाया जाता है। लेकिन सर्दियों में एसी को ना चलाने से भी कार को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारी थोड़ी सी जागरूकता के कारण हम अपनी कार के एसी की लाइफ बढ़ा सकते हैं। गर्मियों में तो हम कार में बैठते ही एसी को ऑन कर देते हैं लेकिन सर्दियों में सिर्फ हीटर को चलाते हैं। ऐसा करने से गर्मियों में एसी चलाने पर नुकसान हो सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सर्दियों में भी एसी को चलाने से कार पर होने वाले खर्च को कैसे बचाया जा सकता है।
क्या होगा नुकसान
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप भी सर्दियों के मौसम में कार में सिर्फ हीटर का उपयोग करते हैं। तो ऐसा करना आपकी कार के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कार में एसी ना चलाने पर इंजन सहित कम्प्रैसर और एसी यूनिट में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
अगर लंबे समय तक कार के एसी को ना चलाया जाए तो कार की एसी यूनिट और उसका कम्प्रैसर, कूलिंग कॉयल और एसी फिल्टर पर गंदगी जम जाती है। जिसके बाद गर्मियों में एसी ऑन करने पर कार में काफी कम ठंडक होती है।
असल में सर्दियों में भी कुछ देर के लिए ही सही लेकिन कार में एसी को जरूर चलाना चाहिए। ऐसा करने से आप हर साल हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। क्योंकि जब कार में एसी का उपयोग किया जाता है तो कम्प्रैसर, कूलिंग कॉयल और एसी फिल्टर सही तरीके से काम करते रहते हैं।
दरअसल, सर्दियों में कार के अंदर जब हीटर का उपयोग किया जाता है, तो केबिन में नमी आने लगती है। लेकिन अगर कुछ समय के लिए कार में एसी को ऑन कर दिया जाए तो यह अंदर की पूरी नमी को सोख लेता है। जिससे कार का केबिन ड्राई हो जाता है और किसी भी तरह के बैक्टीरिया कार के अंदर नहीं रह पाते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।