{"_id":"622b5eaf572b9a34a53164ff","slug":"royal-enfield-hunter-350-spied-new-spy-images-reveals-new-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की नई स्पाई तस्वीरें हुई लीक, कई डिटेल्स का हुआ खुलासा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की नई स्पाई तस्वीरें हुई लीक, कई डिटेल्स का हुआ खुलासा
Fri, 11 Mar 2022 08:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:19 PM IST
सार
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अपनी नई मोटरसाइकिल Hunter 350 (हंटर 350) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बाइक की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले इसे फिर से देखा गया है।
विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 350 Spied
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बनाने वाली मशहूर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अपनी नई मोटरसाइकिल Hunter 350 (हंटर 350) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बाइक की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले इसे फिर से देखा गया है। खबरों के मुताबिक यह बाइक साल 2022 में लॉन्च होगी। मोटरसाइकिल की नई स्पाई तस्वीरें सामने आई है।
कैसा है बाइक का लुक
Hunter 350 साफ तौर पर मौजूदा Meteor 350 की तुलना में अलग दिखती है। इस बाइक में रोड टायर्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे पता चलता है कि यह बाइक मुख्य रूप से हाईवे क्रूजिंग के लिए है। स्पाई तस्वीरों से बाइक की टेल लाइट असेंबली की डिटेल्स का खुलासा होता है। जिसमें एक छोटा गोलाकार टेल लैंप शामिल है। तस्वीरों में दिख रही इंडिकेटर्स एलईडी यूनिट्स हैं।
इंजन और पावर
मोटरसाइकिल के फ्रंट में फोर्क गेटर्स के साथ पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क होंगे। वहीं पिछले हिस्से में ट्विन स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल होगा। इंजन में वही 349cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है जो Meteor 350 में दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Royal Enfield Hunter 350 Teased
- फोटो : Video grab from Youtube/Royal Enfield
ब्रेकिंग और अन्य डिटेल्स
नई लीक हुई तस्वीरों से और भी कई डिटेल्स का पता चलता है। बाइक के दोनों व्हील्स में सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। अपकमिंग हंटर 350 मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS भी मिल सकता है। इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों के ज्यादा आराम के लिए एक पिलर बैकरेस्ट भी मिलेगा।
कब होगी लॉन्च
हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि बाइक को भारतीय बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन उम्मीद है कि इस साल के आखिर में त्योहारी सीजन के आसपास इसका डेब्यू किया जाएगा।

Royal Enfield Scram 411
- फोटो : Team-BHP
आ रही है स्क्रैम 411
इस बीच, कंपनी 15 मार्च को Scram 411 (स्क्रैम 411) को आधिकारिक रूप से पेश करने की तैयारी कर रही है। यह लोकप्रिय Himalayan ADV (हिमालयन एडीवी) पर आधारित होगी और इसकी कीमत 1.80 लाख रुपये से लेकर 1.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक होने की संभावना है।