{"_id":"67b47c90f1d7ce23e102a7ec","slug":"royal-enfield-hunter-350-or-tvs-ronin-which-bike-should-you-buy-know-in-detail-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield Hunter 350 या TVS Ronin: किस बाइक को खरीदने में ज्यादा फायदा, किसमें मिलेगी अधिक माइलेज?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Royal Enfield Hunter 350 या TVS Ronin: किस बाइक को खरीदने में ज्यादा फायदा, किसमें मिलेगी अधिक माइलेज?
Tue, 18 Feb 2025 05:57 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:57 PM IST
सार
Hunter 350 Vs Ronin: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और टीवीएस रॉनिन, दोनों ही बाइक्स शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन माइलेज, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कौन-सी ज्यादा फायदेमंद रहेगी? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Hunter 350 Vs Ronin
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Hunter 350 या TVS Ronin: इस वक्त 350सीसी बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और टीवीएस रॉनिन का गजब का जलवा है। दोनों बाइक मार्केट में मजबूत दावेदार हैं। अगर आप नई रेट्रो-स्टाइल बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और टीवीएस रॉनिन, दोनों ही बाइक्स शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन माइलेज, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कौन-सी ज्यादा फायदेमंद रहेगी? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और टीवीएस रॉनिन, दोनों ही बाइक्स शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन माइलेज, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कौन-सी ज्यादा फायदेमंद रहेगी? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
इंजन और परफॉर्मेंस
Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
Hunter 350 में 349.34 cc का एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 6100 rpm पर 20.2 bhp की पावर जनरेट करता है। वहीं, टीवीएस रॉनिन 225.9 cc के लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है जो 7750 rpm पर 20.1 bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। पावर के मामले में दोनों बाइक्स लगभग बराबरी की परफॉर्मेंस देती हैं।
माइलेज
TVS Ronin
- फोटो : TVS
हंटर में 35 KMPL की माइलेज मिलती है, जबकि रॉनिन में 40 KMPL की माइलेज क्लेम की गई है। इसके अलावा TVS Ronin वजन में हंटर के मुकाबले हल्की है, जिससे यह सिटी राइडिंग के लिए शानदार ऑप्शन बनती है। अगर माइलेज आपके लिए अहम फैक्टर है, तो TVS Ronin थोड़ी ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
TVS Ronin ज्यादा मॉडर्न टेक्नोलॉजी और डिजिटल फीचर्स के साथ आती है, हंटर में ब्लूटूथ, नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिवीटी, कॉल और एसएमएस जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। TVS Ronin में फुल एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलते हैं, जबकि Hunter 350 में डिजिटल डिस्प्ले के अलावा ऐसे कोई फीचर्स नहीं हैं।
कीमत
TVS Ronin
- फोटो : TVS Motor
TVS Ronin की बात करें तो कंपनी ने पिछले साल ही इसकी कीमत में 15,000 रुपये की कटौती की है, जिससे इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत अब 1.40 लाख रुपये से भी कम हो गई है। वही, हंटर 350 की शुरूआती कीमत 1.50 लाख रुपये के आसपास है।
कौन-सी बाइक खरीदनी चाहिए?
Royal Enfield Hunter 350 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो बड़े इंजन, ज्यादा टॉर्क और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। TVS Ronin 225 उन राइडर्स के लिए सही है, जो बेहतर माइलेज, एडवांस फीचर्स और हल्की बाइक पसंद करते हैं। अगर आपको स्टाइल और पावर चाहिए, तो Hunter 350 चुनें। वहीं, ज्यादा माइलेज और टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो TVS Ronin एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
कौन-सी बाइक खरीदनी चाहिए?
Royal Enfield Hunter 350 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो बड़े इंजन, ज्यादा टॉर्क और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। TVS Ronin 225 उन राइडर्स के लिए सही है, जो बेहतर माइलेज, एडवांस फीचर्स और हल्की बाइक पसंद करते हैं। अगर आपको स्टाइल और पावर चाहिए, तो Hunter 350 चुनें। वहीं, ज्यादा माइलेज और टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो TVS Ronin एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।