रिवोल्ट मोटर्स की ओर से एक बार फिर अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी400 के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। बाइक में कैसे फीचर्स दिए गए हैं और बाइक खरीदने के लिए कंपनी क्या सुविधा दे रही है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
शुरू हुई बुकिंग
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : revolt motors
रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आरवी400 की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने इस साल पहली बार अपनी ई-बाइक के लिए बुकिंग को फिर से शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से आसान ईएमआई पर भी बाइक को ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कैसे होगी बुकिंग
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : revolt motors
अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए बुकिंग करवाना चाहते हैं तो आप कंपनी की वेबसाइट के जरिए बाइक को बुक करवा सकते हैं। बुकिंग के लिए कंपनी को सिर्फ 2499 रुपये की कीमत देनी होगी। इसके अलावा कंपनी के शोरूम पर जाकर भी बाइक को बुक करवाया जा सकता है। कंपनी 15 मार्च से बाइक्स की डिलीवरी देना शुरू कर देगी।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
कितनी दमदार मोटर और रेंज
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : revolt motors
रिवोल्ट आरवी400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3kW मिड-ड्राइव मोटर मिलती है। जिसके साथ 3.24kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलेगी। रिवोल्ट की इस इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इस बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स मिलेंगे, जिनमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड होंगे। ईको मोड में बाइक की अधिकतम स्पीड 45 किमी प्रति घंटा होगी और 150 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। नॉर्मल मोड में टॉप स्पीड 65 किमी होगी और रेंज 100 किलोमीटर की मिलेगी जबकि स्पोर्ट्स मोड में बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा होगी और 80 किलोमीटर की रेंज देगी। बाइक को जीरो से 75 प्रतिशत चार्ज करने में तीन घंटे का समय लगेगा जबकि जीरो से 100 फीसदी चार्ज करने में 4.5 घंटे लगेंगे।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कैसे हैं फीचर्स
5 of 7
रिवोल्ट ईवी
- फोटो : Revolt Motors
बाइक में 215 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। एलईडी हैडलैंप और एलईडी टेल लैंप के साथ ही एलईडी इंडीकेटर भी इसमें मिलते हैं। आगे की ओर अपसाइड डाउन फॉर्क और पीछे की ओर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाता है। बाइक में 240 एमएम फ्रंट डिस्क और 240एमएम रियर डिस्क के साथ डुअल डिस्क सेटअप मिलता है। इसमें कॉम्बिनेशन ब्रकिंग सिस्टम भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज