साउथ कोरियाई कार कंपनी किया ने भारतीय बाजार में काफी कम समय में अपनी मजबूत जगह बना ली है। कंपनी की सात सीटर एमपीवी कैरेंस ने भी बजट एमपीवी सेगमेंट में अपनी जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है।
कब हुई लॉन्च
2 of 9
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
भारतीय बाजार में किया ने अपनी सात सीटर एमपीवी कैरेंस को फरवरी 2022 में पेश किया था। तभी से ही इस एमपीवी को भारतीय ग्राहकों ने काफी पसंद किया। कंपनी ने कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी थी।
यह भी पढ़ें - CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
अप्रैल में भी बढ़े थे दाम
3 of 9
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
लॉन्च के बाद कंपनी ने एक बार कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल महीने में इसके दाम में 70 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये हो गई थी।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
अब कितने बढ़ेंगे दाम
4 of 9
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इसके दामों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
क्या हैं मौजूदा दाम
5 of 9
किया कैरेंस
- फोटो : kia india
कैरेंस का बेस वैरिएंट प्रीमियम है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। इसके बाद प्रेस्टीज वैरिएंट आता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। तीसरे नंबर पर प्रेस्टीज प्लस वैरिएंट है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 13.90 लाख रुपये है। सेकेंड टॉप वैरिएंट लग्जरी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 15.30 लाख रुपये है। कैरेंस का टॉप वैरिएंट लग्जरी प्लस है और इसके लिए ग्राहकों को 16.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होती है।
यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?