{"_id":"5ec905fb68c04a3fa24ff8b4","slug":"plane-emergency-landing-between-moving-cars-on-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चलती सड़क पर कारों के बीच प्लेन ने की इमरजेंसी लैंडिंग, सन्न रह गए लोग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
चलती सड़क पर कारों के बीच प्लेन ने की इमरजेंसी लैंडिंग, सन्न रह गए लोग
Sat, 23 May 2020 04:46 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Plane emergency landing
- फोटो : Social Media
हाईवे पर एक प्लेन ने अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कर दी जिसे देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। चलती कारों के बीच अचानक हुई इस लैंडिग से सभी सन्न रह गए। इस दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
Plane emergency landing
- फोटो : Social Media
इंजन फेल होने के कारण की लैंडिंग
लैंडिंग के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच में जुट गई। इसके बाद पता चला कि प्लेन के दो इंजन में से अचानक एक फेल हो गया था। जिसके बाद प्लेन की I-470 हाईवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना अमेरिका में मिसौरी के कंसास शहर की है। बता दें कि लैंडिंग के दौरान विमान की बगल में कई कारें चल रही थीं। लोगों ने इसे बेहद करीब से लैंडिंग होते हुए देखा।

टला बड़ा हादसा
अब मिसौरी हाईवे स्टेट पेट्रोल पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। बता दें कि वीडियो में यह प्लेन साफ तौर पर हाईवे पर कारों के बीच में लैंडिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि इस दौरन चालकों ने अपनी कार को कंट्रोल में कर लिया जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें कि यह एक छोटा प्लेन था।

घंटों तक ठप रहा यातायात
इस दौरान हाईवे पर यातायात ठप करना पड़ा। घंटों बाद जब तक कि प्लेन मौके से नहीं हटाया गया तब तक ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। प्लेन के पाइलट की सूझबूझ से किसी भी तरह का नुकसान होने से बच गया। क्योंकि पायलट ने बहुत ही सुरक्षित ढंग से इसकी लैंडिंग की। इस दौरान पायलट ने अपने नजदीकी एयरपोर्ट से भी संपर्क किया था।

पहले भी हो चुकी है इमरजेंसी लैंडिंग
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी विमान की इमरजेंसी लैंडिग इस तरह से हुई है। इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। जब एक विमान को अचानक किसी कारणवश हाईवे पर उतारा गया है।