{"_id":"64799ae661c4a7a8310fff94","slug":"performance-of-royal-enfield-ola-honda-tvs-motorcycle-and-bajaj-in-may-which-company-sold-how-much-unites-2023-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two Wheeler Sales: मई में रॉयल एनफील्ड, ओला, होंडा, टीवीएस, बजाज का कैसा रहा प्रदर्शन, किसकी हुई कितनी बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Two Wheeler Sales: मई में रॉयल एनफील्ड, ओला, होंडा, टीवीएस, बजाज का कैसा रहा प्रदर्शन, किसकी हुई कितनी बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:39 PM IST
सार
मई महीने में दो पहिया वाहन कंपनियों की बिक्री कैसी रही। किस कंपनी को मई महीने में पॉजिटिव ग्रोथ मिली और किस कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : royal enfield
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मई महीने में भी लगातार पूरे देश में दो पहिया वाहनों की काफी डिमांड रही। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मई महीने में होंडा मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड, ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस और बजाज ऑटो ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा।
होंडा मोटरसाइकिल
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मई महीने में कंपनी ने कुल 329393 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें से भारतीय बाजार में 311144 यूनिट्स और 18249 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया है। होंडा ने हाल में ही शाइन 100 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस बाइक को काफी आकर्षक कीमत पर कई राज्यों में ऑफर किया जा रहा है, जिससे कंपनी की बिक्री बढी है।
देश की प्रमुख दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला के लिए भी मई का महीना काफी अच्छा रहा। कंपनी ने इस दौरान कुल 35 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। मई महीने में कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार का कुल 30 फीसदी अपने पास रखा है। इसके साथ ही कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 300 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। हालांकि जून महीने से फेम सब्सिडी कम होने के कारण इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
रॉयल एनफील्ड ने भी भारतीय बाजार में मई महीने में पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने बीते महीने कुल 77461 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें से घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 70795 यूनिट्स और 6666 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है। वहीं पिछले साल कंपनी ने मई महीने में कुल 63643 यूनिट्स की बिक्री की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 22 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।
टीवीएस ने भी घरेलू बाजार में 32 फीसदी की ग्रोथ हासिल करते हुए मई महीने में कुल 330609 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने आईसी इंजन वाले दो पहिया वाहनों की कुल 287058 यूनिट्स की बिक्री मई महीने में की जबकि इसी दौरान कंपनी ने 17953 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन की बिक्री की है। वहीं ति-पहिया वाहनों की भी 11314 यूनिट्स की बिक्री की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।