देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की कारों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मारुति की कुछ बेहद लोकप्रिय कारों और एसयूवी पर कितना वेटिंग पीरियड है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि लंबे इंतजार वाली कार को जल्दी कैसे खरीदा जा सकता है।
किस कार पर कितनी वेटिंग
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की कारों को भारतीय बाजार में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की कोई भी कार अगर आप जून महीने में खरीद रहे हैं तो उस पर करीब दो से तीन महीने का इंतजार आपको करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की वैगन आर कार पर करीब दो महीने की वेटिंग है। इसके अलावा स्विफ्ट पर भी दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप नेक्सा से ऑफर की जाने वाली बलेनो को खरीदना चाहते हैं तो यह कार आपको आसानी से मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
किस एसयूवी कितनी वेटिंग
3 of 4
ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की कारों के साथ ही कंपनी की एसयूवी को भी ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली ब्रेजा को खरीदने के लिए आपको चार से पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा फ्रॉन्क्स के लिए करीब एक महीना और और ग्रैंड विटारा के लिए भी चार से छह महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
शहर और शोरुम का फर्क
4 of 4
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
कई बार किसी कंपनी की कोई कार आप खरीदना चाहते हैं तो यह जरूरी नहीं होता कि उसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। एक शहर में कई डीलर होते हैं और कारों के भी कई वैरिएंट आते हैं। अगर आपको जल्दी में कोई कार खरीदनी है तो आप एक डीलर और एक वैरिएंट की जगह दूसरे डीलर और वैरिएंट को भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके शहर में कोई कार जल्दी नहीं मिल पा रही है तो आप दूसरे शहरों में भी जानकारी लेकर अपनी पसंद की कार को जल्दी घर ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान