केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को ऐसे फॉर्मूले की जानकारी दी है जिससे यूपी के लोगों को कम कीमत में एसी बसों में सफर करवाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नितिन गडकरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को क्या जानकारी दी है।
सीएम योगी को दिया फॉर्मूला
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को ऐसा फॉर्मूला बताया है, जिससे यूपी के लोग ना सिर्फ कम कीमत में एसी बसों में सफर कर सकते हैं बल्कि सरकार को भी इससे 100-200 करोड़ रुपये का फायदा भी हो सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में सीएम योगी को बताया कि अगर आप उस मॉडल को अपना लेते हैं तो यूपी की जनता एसी बस में सफर कर पाएगी और आप चाहेंगे तो किराए में भी 25 से 30 फीसदी की कमी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
किसका दिया उदाहरण
3 of 6
up roadways, roadways bus
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि लंदन ट्रांसपोर्ट एक ऐसा मॉडल है जिसमें कई ऑपरेटर्स सर्विस देते हैं, लेकिन इसमें बस का रंग एक ही होता है। ड्राइवर ऑपरेटर का होता है लेकिन कंडक्टर कॉर्पोरेशन का होता है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
बस में चोरी रोकने का तरीका भी बताया
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
नितिन गडकरी ने कहा कि देश के कई कॉर्पोरेशन घाटे में चल रहे हैं। इसका एक कारण चोरी होना है। डीजल बसों से तेल निकाल लिया जाता है और भी तरह से चोरी होती हैं जिसके कारण घाटा होता है। लेकिन अगर इलेक्ट्रिक बस लाई जाएंगी तो इसकी चोरी नहीं हो पाएगी। साथ ही इस मॉडल में बस में एंट्री सामने से होगी और सामने से ही बस से सवारी उतरेंगी। बस में कैश का सिस्टम नहीं होगा बल्कि इसमें कार्ड का सिस्टम होगा। ड्राइवर के ऊपर कैमरा लगा होगा जिससे कोई भी गड़बड़ होने की संभावना खत्म हो जाएगी। सवारी चढ़ते समय कार्ड दिखाएगी और अंदर जाएगी और बस से उतरते समय भी कार्ड दिखाया जाएगा। कार्ड दिखाने पर सवारी के बैंक अकाउंट से पैसे काट लिए जाएंगे। इस सिस्टम में किसी तरह की चोरी नहीं हो पाएगी।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
इलेक्ट्रिक बसों का होगा फायदा
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
गडकरी ने बताया कि डीजल बस चलाने से जहां 100 रुपये का पेट्रोल-डीजल लगता है वहां इलेक्ट्रिक बस में 10 रुपये की बिजली लगेगी। भारत सरकार ने एक टेंडर निकाला है जिसमें साढ़े चार हजार बसें शामिल हैं जिसमें नॉन एसी बस के लिए टेंडर 39 रुपये प्रति किलोमीटर आया और एसी बस के लिए टेंडर 41 रुपये प्रति किलोमीटर का आया।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह