फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   passenger vehicle sales two wheeler sales september 2024 SIAM auto sales data

Auto Sales: सितंबर में भारतीय ऑटो बाजार में मजबूत बढ़ोतरी, दोपहिया वाहनों की बढ़त सबसे आगे

Mon, 14 Oct 2024 03:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 03:59 PM IST
सार

भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग ने सितंबर 2024 में घरेलू बिक्री के मामले में 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए मिले-जुले नतीजे देखे। जिसमें  दोपहिया वाहनों की बिक्री सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन
passenger vehicle sales two wheeler sales september 2024 SIAM auto sales data
Bike Sales - फोटो : Freepik

विस्तार

भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग ने सितंबर 2024 में घरेलू बिक्री के मामले में 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए मिले-जुले नतीजे देखे। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा बताए गए आंकड़ों से पता चला है कि उद्योग ने सितंबर 2024 के महीने में 24,21,368 यूनिट्स की घरेलू बिक्री देखी। जबकि पिछले साल इसी अवधि में घरेलू स्तर पर 21,41,461 यूनिट्स बेची गई थीं। 
विज्ञापन

इस बीच, वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के दौरान, उद्योग ने घरेलू बिक्री के मामले में 8.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जो 66,63,875 यूनिट्स रही। इसके उलट, उद्योग ने पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 61,16,773 यूनिट्स की घरेलू बिक्री देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

passenger vehicle sales two wheeler sales september 2024 SIAM auto sales data
Automobile Industry - फोटो : PTI
यात्री वाहन की बिक्री में मामूली गिरावट
जबकि उद्योग ने सितंबर 2024 के महीने के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की, लेकिन यात्री वाहन सेगमेंट में 0.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 3,15,689 यूनिट्स पर आ गया। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान इस सेगमेंट में 3,16,908 यूनिट्स की घरेलू खुदरा बिक्री हुई थी।

इस बीच, वित्त वर्ष 24-25 की दूसरी तिमाही के दौरान, यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.8 प्रतिशत घटकर 10,55,137 यूनिट्स रह गई। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 10,74,395 यूनिट्स बेची गई थी।
विज्ञापन

सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, "प्रमुख राज्यों में भारी बारिश और लगभग पूरा 'श्राद्ध' काल सितंबर के महीने में पड़ा जिसकी वजह से कुछ सेगमेंट की बिक्री संख्या प्रभावित हुई।" सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि गिरावट के बावजूद, यात्री वाहन बिक्री सेगमेंट अभी भी उच्च स्तर पर है। और यह तीसरी बार 10 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। 

चंद्रा ने कहा कि बारिश कम होने और बुनियादी ढांचे पर खर्च जारी रहने और त्योहारी सीजन के आगमन से खपत में तेजी आने के साथ, हम अगली तिमाही में अच्छी मांग की उम्मीद करते हैं।

passenger vehicle sales two wheeler sales september 2024 SIAM auto sales data
Bike - फोटो : Freepik
दोपहिया वाहन की स्थिति मजबूत रही
इसकी तुलना में, दोपहिया वाहन सेगमेंट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सितंबर 2024 के महीने के दौरान, कुल 20,25,993 दोपहिया वाहन बेचे गए। जो पिछले सितंबर के 17,49,794 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 15.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस बीच, वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के दौरान, इस सेगमेंट में घरेलू बाजार में 51,79,349 यूनिट्स की खुदरा बिक्री हुई। जो वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में घरेलू बाजार में बेची गई 45,98,442 यूनिट्स की तुलना में 12.6 प्रतिशत ज्यादा है।

निर्यात में उछाल
घरेलू बिक्री के उलट, निर्यात के मामले में यात्री वाहन सेगमेंट और दोपहिया सेगमेंट दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। SIAM की रिपोर्ट बताती है कि सितंबर 2024 में कुल 67,379 यात्री वाहनों का निर्यात किया गया, जो 12.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस बीच, वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के दौरान कुल 1,96,196 यात्री वाहनों का निर्यात किया गया, जो 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी निर्यात के मामले में बढ़ोतरी देखी गई। सितंबर 2024 में 3,72,481 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया गया और वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 10,35,997 यूनिट्स का निर्यात किया गया। इस तरह, क्रमशः 23.2 प्रतिशत और 15.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed