फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Paayum Puli Rajinikanth Bike Suzuki RV90 Top Speed Know Details

Rajinikanth: रजनीकांत ने एवीएम म्यूजियम में अपनी 'पायूम पुली' बाइक चलाई, जानें इसकी खासियत

Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

पिछले साल जून की शुरुआत में, चेन्नई के लोकप्रिय एवीएम स्टूडियो ने 'एवीएम हेरिटेज म्यूजियम' लॉन्च किया था। सुपरस्टार रजनीकांत पिछले साल इस म्यूजियम में गए थे। जहां उन्होंने सुजुकी RV90 मॉडल की बाइक के साथ 'पायूम पुली' के दिनों को ताजा किया।

विज्ञापन
Paayum Puli Rajinikanth Bike Suzuki RV90 Top Speed Know Details
Rajinikanth Bike Suzuki RV90 - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले साल जून की शुरुआत में, चेन्नई के लोकप्रिय एवीएम स्टूडियो ने 'एवीएम हेरिटेज म्यूजियम' लॉन्च किया था। इसके पीछे एवीएम सरवनन के बेटे एमएस गुहान का दिमाग था। सुपरस्टार रजनीकांत पिछले साल इस म्यूजियम में गए थे। फिल्म 'वेट्टयान' के एक्टर ने हाल ही में एक बार फिर से इस म्यूजियम का दौरा किया और 1976 की सुजुकी RV90 मॉडल की बाइक के साथ 'पायूम पुली' के दिनों को ताजा किया। बता दें कि फिल्म पायूम पुली 1983 में बनी थी जिसमें रजनीकांत मुख्य किरदार में थे। 
विज्ञापन


प्रॉडक्शन हाउस के मुताबिक, 'एवीएम हेरिटेज म्यूजियम' विरासत, सिनेमा और इतिहास का उत्सव है। रजनीकांत की बाइक पर बैठने और पोज देने की तस्वीर साझा करते हुए, एवीएम प्रॉडक्शंस ने लिखा, "समय का एक पल जो खजाना बन गया है... जिसे आप @avmmuseum पर फिर से जी सकते हैं। आइए सुपरस्टार @rajinikanth द्वारा #पायूमपुली में इस्तेमाल की गई मशहूर बाइक को आकर देखें।" 
विज्ञापन




बाइक का खासियत
Suzuki RV 90 बाइक की बात करें तो यह साल 1976 का मॉडल है जो एक क्लासिक बाइक मानी जाती है। इसमें एक सिंगल सिलेंडर 2-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 6.3 hp का पावर जेनरेट करता है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था। इस इंजन के साथ बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा थी। 

1960 के दशक से लेकर आज तक तमिल फिल्मों में प्रदर्शित 40 से ज्यादा कारों और 20 मोटरसाइकिलों के शानदार कलेक्शन के साथ, यह म्यूजियम तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक और सिनेमाई विरासत का सबूत है। यह म्यूजियम बुधवार से सोमवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनता के लिए खुला रहता है। और मंगलवार और राष्ट्रीय छुट्टियों पर बंद रहता है। जहां वयस्कों के लिए 200 रुपये और बच्चों के लिए 150 रुपये की एंट्री फीस ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed