{"_id":"63610fdbffa28d526007163b","slug":"ola-electric-two-wheeler-sales-have-hit-an-all-time-high-for-2022-s1-and-s1-pro-scooters-celebrated-diwali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OLA Electric Scooter: ओला के लिए बेहतरीन रहा फेस्टिव सीजन, इतनी ज्यादा हुई इन दो स्कूटर्स की बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
OLA Electric Scooter: ओला के लिए बेहतरीन रहा फेस्टिव सीजन, इतनी ज्यादा हुई इन दो स्कूटर्स की बिक्री
देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला ने बीते त्यौहारी सीजन में जमकर वाहन बेचे। कंपनी ने इस दौरान इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने बीते फेस्टिव सीजन में जितने इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं उतने भारत में कोई भी नहीं बेच पाई है।
कैसा रहा फेस्टिव सीजन
2 of 4
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola
ओला की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बीते फेस्टिव सीजन में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। मजबूत प्रदर्शन करते हुए कंपनी ने नवरात्र, दशहरे से लेकर दिवाली तक बीस हजार स्कूटर की बिक्री की। नवरात्र के दौरान कंपनी ने डेली रन रेट से चार गुना और दशहरे पर 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की थी। बीता फेस्टिव सीजन कंपनी के लिए अब तक का सबसे शानदार समय रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में भी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन के सेगमेंट में कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सितंबर 2022 में कंपनी ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी। वहीं अक्तूबर 2022 के दौरान कंपनी ने 20 हजार वाहनों की बिक्री की। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर कंपनी 60 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल करने में सक्षम रही है। जबकि इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में कुल 30 फीसदी तक की ग्रोथ हुई है।
कंपनी की ओर से 22 अक्तूबर को ही नया स्कूटर पेश किया गया था। ओला एसवन एयर नाम के इस स्कूटर को 84999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से ओला एसवन और एसवन प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश की जाती है। एसवन की कीमत 99999 रुपये और एसवन प्रो की कीमत 139999 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।