{"_id":"63f47f2a9d88d169e9055ef3","slug":"okkaya-launch-new-electric-scooter-f2f-with-80-km-range-know-other-features-and-price-details-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Okaya Electric Scooter: कम दाम में ओकाया का नया स्कूटर देता है 80 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Okaya Electric Scooter: कम दाम में ओकाया का नया स्कूटर देता है 80 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:00 PM IST
सार
ओकाया इलेक्ट्रिक की ओर से एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसकी कीमत अन्य ईवी के मुकाबले काफी कम है और इससे 80 किमी की रेंज भी मिलती है। इसमें और क्या फीचर्स हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : okaya ev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय स्टार्ट-अप ओकाया इलेक्ट्रिक की ओर से बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया है। कम कीमत में अच्छी रेंज चाहने वालों के लिए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर साबित होगा। हम इस खबर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं।
आया नया ई-स्कूटर
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : okaya ev
ओकाया कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। नए स्कूटर की कीमत को भी काफी कम रखने की कोशिश की गई है और इसमें रेंज भी 70 से 80 किलोमीटर की मिलेगी।
कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एफ2एफ में वाटरप्रूफ बीएलडीसी हब मोटर दी गई है। जिससे इसे 800 वॉट की पावर मिलती है। इसके साथ ही स्कूटर में लीथियम ऑयन एलएफपी 2.2KWH की बैटरी दी गई है। ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज भी 70 से 80 किलोमीटर की है। बैटरी को फुल चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है।
स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच के ट्यूबलैस टायर मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, स्प्रिंग लोडिड हाइड्रॉलिक शॉक अर्ब्जावर, डिजिटल डिस्प्ले, राइडिंग के लिए ईको, सिटी और स्पोर्ट्स मोड के साथ ही मैट ग्रीन, मेटैलिक ब्लैक, मेटैलिक सिल्वर, मेटैलिक वाइट, मेटैलिक ग्रे और मेटैलिक क्यान जैसे छह रंगों का विकल्प मिलता है।
कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 83999 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर को शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए खासतौर पर बनाया गया है। कंपनी की ओर से इसकी बैटरी पर दो साल की वारंटी भी दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।